भूमि को एसपी ने किया सम्मानित
जागरण संवाददाता रोहतक रिठाल फौगाट गांव की कुश्ती पहलवान भूमि को एसपी जश्नदीप सिंह रंध
By JagranEdited By: Published: Mon, 15 Apr 2019 07:29 PM (IST)Updated: Mon, 15 Apr 2019 07:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रोहतक : रिठाल फौगाट गांव की कुश्ती पहलवान भूमि को एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने सोमवार को सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि भूमि ने फरवरी माह में ओडिशा के कटक में हुई राष्ट्रीय सब जूनियर रेसलिग प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है। भूमि 10 साल की उम्र से फ्री स्टाइल कुश्ती खेल रही है। भूमि के पिता अशोक ने बताया कि वह छोटूराम स्टेडियम में कोच मंदीप सिंह के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में अभ्यास करती है। भूमि का खेलों इंडिया में भी चयन हो चुका है। एसपी ने भूमि के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें