Move to Jagran APP

हवा की तेज गति से छटा स्मॉग, एक्यूआइ का स्तर अभी हानिकारक

फोटो संख्या 5 - दोपहर में एक्यूआइ घट कर शनिवार के मुकाबले आधा रह गया - शाम को फिर बढ़ा शाम साढ़े छह बजे एक्यूआइ 300 पार रहा जागरण संवाददाता रोहतक पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से शहरवासियों को राहत मिली। रविवार को हवा की गति बढ़ने से शहर पर चढ़ी स्मॉग की चादर काफी हद तक छट गई। दोपहर के समय सुहानी धूप शहरवासियों को देखने को मिली। वहीं शनिवार को खतरनाक स्तर पर पहुंचे एक्यूआइ एयर (क्वालिटी इंडेक्स) में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर के समय एक्यूआइ अधिकतम 229 दर्ज किया। जोकि शनिवार के मुकाबले आधे से भी कम रहा। हालांकि हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर अब भी स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Nov 2019 11:42 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2019 06:39 AM (IST)
हवा की तेज गति से छटा स्मॉग, एक्यूआइ का स्तर अभी हानिकारक
हवा की तेज गति से छटा स्मॉग, एक्यूआइ का स्तर अभी हानिकारक

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से शहरवासियों को राहत मिली। रविवार, को हवा की गति बढ़ने से शहर पर चढ़ी स्मॉग की चादर काफी हद तक छंट गई। दोपहर के समय सुहानी धूप शहरवासियों को देखने को मिली। वहीं शनिवार को खतरनाक स्तर पर पहुंचे एक्यूआइ एयर (क्वालिटी इंडेक्स) में गिरावट दर्ज की गई। दोपहर के समय एक्यूआइ अधिकतम 229 दर्ज किया। जोकि, शनिवार के मुकाबले आधे से भी कम रहा। हालांकि, हवा में मौजूद प्रदूषकों का स्तर अब भी स्वास्थ्य के लिहाज से हानिकारक है।

रविवार, को दोपहर के समय चली तेज हवाओं से स्मॉग छटने के साथ ही एक्यूआइ में गिरावट आई। हालांकि, शाम तक एक्यूआइ बढ़कर 300 के पार चला गया। शाम साढ़े छह बजे एक्यूआइ 346 दर्ज किया गया। हवा में मुख्य प्रदूषक पीएम (पार्टिकुलेट मैटर) 2.5 की मात्रा 180 रही। जोकि, सामान्य से दो गुणा है। इसके अतिरिक्त एनओटू, एसओटू, सीओ व अन्य गैसों की मात्रा भी हानिकारक स्तर पर ही है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल मौसम साफ रह सकता है।

दो दिन रह सकता है मौसम साफ

मौसम विभाग ने सात दिनों का अनुमान लगाया है। अगले दो दिन चार और पांच नवंबर को मौसम साफ रहने की संभावना है। छह नवंबर को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सात नवंबर को बादलों के साथ गर्जना हो सकती है। आठ नवंबर को मौसम के फिर से साफ होने की संभावना जताई गई है। - एक्यूआइ : 346

- पीएम 2.5 : 180 माइक्रो ग्राम/क्यूबिक मीटर

- एनओटू : 33 माइक्रो ग्राम/क्यूबिक मीटर

- सीओ . 1438 माइक्रो ग्राम/क्यूबिक मीटर

- ओथ्री : 45 माइक्रो ग्राम/क्यूबिक मीटर

- एसओटू : माइक्रो ग्राम/क्यूबिक मीटर

- हवा की गति : 7 से 10 किलो मीटर प्रति घंटा

- आद्रता : 65 फीसद

नोट : शाम साढ़े छह बजे तक के आंकड़े।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.