एससी बीसी एकता मंच ने नियुक्त किए सलाहकार
घनीपुरा स्थित गांधी आश्रम में एससी बीसी समाज की बैठक हुई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह आर्य ने संगठन का विस्तार किया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 08:52 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 08:52 AM (IST)
जासं, रोहतक : घनीपुरा स्थित गांधी आश्रम में एससी बीसी समाज की बैठक हुई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रणबीर सिंह आर्य ने संगठन का विस्तार किया। वीपी चौधरी, रिटायर्ड सेशन जज, रामकिशन केशवानिया, रिटायर्ड कमिश्नर एक्साइज एंड टेक्सेशन, हरीशचंद्र रंगा रिटायर्ड आइजी को हरियाणा प्रदेश एससी बीसी एकता मंच का सलाहकार बनाया गया।
ओम प्रकाश मांडिया को प्रदेश उपाध्यक्ष, नरेंद्र आर्य, जोगेंद्र वाल्मीकि, स्वामी करतार जांगड़ा, अनिल के प्रदेश महासचिव, तोता राम कोहली व राजेश नाथ योगी को प्रदेश सचिव, अतर सिंह सेहरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें