देवीलाल का नाम न हाेने पर सर छोटूराम संग्रहालय के बाहर हंगामा
इनेलो कार्यकर्ताओं ने सांपला के सर छोटूराम संग्रहालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के नाम की शिला नहीं लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया।
जेएनएन, रोहतक। जिले के सांपला स्थिति चौधरी छोटूराम संग्रहालय में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के नाम का पत्थर लगाने को लेकर इनेलो कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। प्रशासन की तरफ से संग्रहालय का गेट बंद कर कार्यकर्ताओं को बाहर रोक दिया गया। कार्यकर्ताओं का नेतृत्व इनेलो सांसद दुष्यंत चाैटाला कर रहे थे। पुलिस ने दुष्यंत चौटाला को भी संग्रहालय में नहीं जाने दिया गया। संग्रलालय में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने सर छोटूराम की 65 फीट ऊंची प्रतिमा बनवाई है। इसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
इस दौरान इनेलाे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इनेलो कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेट्स लगा रखे थे। क्रुद्ध कार्यकर्ता बैरिकेट्स तोड़कर मुख्य गेट तक पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने उनको अंदर जाने नहीं दिया। इनेलो कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर संग्रहालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
सांपला में सर छोटूराम संग्रहालय के बाहर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
इनेलो कार्यकर्ता हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में संग्राहलय के बाहर पहुंचे और अंदर जाने की कोशिश की में सांसद दुष्यंत को पुलिस ने नही घुसने दिया। सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संग्राहलय में पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के नाम का पत्थर नहीं लगाया जाना गलत है और इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस संग्रहालय का निर्माण आेमप्रकाश चौटाला ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में 2004 में करावाया था।
दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संग्रहालय में चौधरी देवीलाल के नाम का पत्थर हर हाल में लगाया जाएगा। इनेलो कार्यकर्ताआें ने ऐलान किया कि वे आज ही चौधरी देवीलाल के नाम का पत्थर लगाएंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने संग्रहालय परिसर में घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनकाे रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्कामुक्की हुई। कार्यकर्ता वहां लगाए गए बैरिकेट्स तोड़ कर अंदर की आेर बढ़ गए।
सांपला में सर छोटूराम संग्रहालय के बाहर प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता।
इनेलो कार्यकर्ता संग्रहालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए, लेकिन वहां भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने उनको अंदर जाने से रोक दिया। यहां भी पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने सांसद दुष्यंत चौटाला को भी अंदर नहीं जाने दिया। बाद में जिला उपायुक्त और अन्य अधिकारी माैके पर पहुंचे। उनकी सांसद दुष्यंत चौटाला की बात हुई। डीसी ने दुष्यंत चौटाला को आश्वासन दिया कि संग्रहालय में चौधरी देवीलाल के नाम की शिला लगाई जाएगी। इसके बाद इनेलो नेता शांत हुए।
यह भी पढ़ें: खुश हो जाइये, हरियाणा व पंजाब सहित छह राज्यों में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, घटेगा वैट
सांपला के संग्रहालय में लगाई गई सर छोटूराम की प्रतिमा।
बता दें कि केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने संग्रहालय में सर छोटूराम की प्रतिमा 65 फीट की ऊंचाई की बनवाई है। बीरेंद्र सिंह रिश्ते में सर छोटूराम के नाती हैं। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस संबंध में समय देने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय काे लिखा गया है और वहां से अभी इस बारे में जवाब नहीं मिला है। संग्रहालय का निर्माण ओम प्रकाश चौटाला ने 2004 में करवाया था। पाकिस्तान से भी छोटू राम से जुड़ी वस्तुओं को संग्रहालय में दिया गया है।
यह भी पढ़ें: जमाना बदल गया पर दकियानूसी सोच वही, तानों से परेशान महिला ने कर ली खुदकुशी
सांपला के सर छोटूराम संग्रहालय के गेट पर तैनात पुलिसकर्मी।