विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में मारी टक्कर, ट्रांसपोर्टर की मौत

Published: Fri, 09 Oct 2026 02:54 AM (IST)

तेज रफ्तार कार की टक्कर से रोहतक के महम थाना क्षेत्र में एक ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई। पुलिस ने ...और पढ़ें

मौत के बाद रोते परिजन। फोटो जागरण

मौत के बाद रोते परिजन। फोटो जागरण

HighLights

  1. महम में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मारी।

  2. हादसे में 48 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र की मौत हुई।

  3. पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जागरण संवाददाता, रोहतक। महम थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 48 वर्षीय जितेंद्र के रुप में हुई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव किशनगढ़ निवासी बलराम ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनका एनएच-9 हाईवे के हिसार-दिल्ली रोड पर भाईचारा नाम से एक होटल है। सात अक्टूबर को समय करीब दोपहर 3.30 बजे वह अपने होटल के बाहर खड़े हुए थे।

उसी समय उनके चाचा जितेन्द्र अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी को लेकर भिवानी रोड़ की तरफ से अपने होटल पर आ रही थी। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई और उनकी चाचा की स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनके चाचा अपनी स्कूटी से सड़क पर गिर गए। वह दौड़कर अपने चाचा के पास आए और उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए प्राइवेट वाहन बुलाने लगे। इसी का फायदा उठाकर आरोपित चालक अपनी कार को मौके पर छोड़कर भाग गया।

चालक की लापरवाही से गई जान

बलराम ने बताया कि वह अपने चाचा को पहले महम के सिविल अस्पताल में लेकर गए। जहां से उन्हें रोहतक पीजीआइएमएस रेफर कर दिया। यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि चालक की लापरवाही से उनके चाचा की जान गई है। इसलिए पुलिस आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें और उसे गिरफ्तार करें। वहीं पुलिस ने वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है।