राज्य स्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता में ऑल आवर ट्रॉफी पर रोहतक की टीम ने किया कब्जा
जागरण संवाददाता, रोहतक : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में हरियाणा जंप रोप संघ
जागरण संवाददाता, रोहतक :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में हरियाणा जंप रोप संघ द्वारा आयोजित 10वीं हरियाणा राज्य स्तरीय जंप रोप प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। यह जानकारी देते हुए संघ के महासचिव वीर ¨सह आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा प्रदेश से 12 जिलों से 420 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान भिन्न-भिन्न इवेंट्स में भाग लेकर खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में स्वर्ण और रजत पदक जीतने वाले खिलाड़ी नासिक महाराष्ट्र में होने जा रही प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में ऑल आवर ट्रॉफी पर रोहतक ने कब्जा जमाया और दूसरे स्थान पर झज्जर की टीम रही। वहीं तीसरे स्थान पर करनाल की टीम रही। इस दौरान तेजपाल सैनी, ¨पकी सैनी, योगेश पांचाल, नीरज सेन, विक्रम, संध्या ढाका, नीतू नागर, प्रिया, सुमित बैरागी, विकास राजपूत, विकास मौजूद रहे।