Move to Jagran APP

Rohtak Crime News: रोहतक के आश्रम जा रही विवाहिता के साथ रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो

Rohtak हरियाणा के एक विवादित संत के आश्रम में रोहतक आ रही पानीपत की विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपित पीड़िता की ससुराल के ही रहने वाले हैं। गांव के रहने वाले हैं। सदर थाना पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किया है।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghPublished: Sun, 21 May 2023 11:39 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2023 11:39 AM (IST)
Rohtak Crime News: रोहतक के आश्रम जा रही विवाहिता के साथ रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो
बहुचर्चित आश्रम में जा रही विवाहिता के साथ रास्ते में सामूहिक दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो; केस दर्ज

रोहतक, राहुल रापड़िया। हरियाणा के एक विवादित संत के आश्रम में रोहतक आ रही पानीपत की विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की वारदात लाखनमाजरा के पास हुई बताई जा रही है। इतना ही नहीं आरोपितों ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगे।

prime article banner

दोनों आरोपित पीड़िता की ससुराल के ही रहने वाले हैं। गांव के रहने वाले हैं। सदर थाना पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार आरोपित उसे करीब 27 दिन से ब्लैकमेल कर रहे थे।  

ससुराल के ही दो युवकों के साथ निकली थी पीड़िता

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसके पति प्रदेश के संत से जुड़े हैं। उनका गोहाना के पास एक गांव में आश्रम है। वहां वो अपने पति के साथ गई थी। फिर दोनों ने रोहतक के भी आश्रम में सेवा के लिए जाने का फैसला किया। पीड़िता के अनुसार उसके पति कोई जरूरी काम आने पर वो वापस गांव चले गए। इसके बाद वो अपने ससुराल के ही दो युवकों के साथ रोहतक के आश्रम जाने के लिए निकली थी। ससुराल के ही युवक होने की वजह से वह उनके साथ जाने के लिए राजी हुई। 

लाखनमाजरा के पास की वारदात, आश्रम के बाहर छोड़ा

पीड़िता ने बताया कि गोहाना से जब वो रोहतक के लिए चले तो लाखनमाजरा के पास ही अंधेरा हो गया था। वहां आरोपितों ने एक सुनसान जगह कार ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे रोहतक में आश्रम के बाहर छोड़कर फरार हो गए।

आरोपितों ने विवाहिता को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। सदर थाना एसएचओ हरपाल सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है है। पुलिस आरोपितों को पकड़ने में जुट गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.