विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक के निडाना गांव में पैसों के विवाद में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, भाई की शिकायत पर 2 के खिलाफ मामला दर्ज

Published: Wed, 16 Sep 2026 01:33 PM (IST)

रोहतक के निडाना गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर 45 वर्षीय मनदीप की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है।

मृतक मनदीप (फाइल फोटो)

मृतक मनदीप (फाइल फोटो) 

HighLights

  1. रोहतक के निडाना गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या।

  2. 45 वर्षीय मनदीप को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला गया।

  3. पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, रोहतक। रोहतक के निडाना गांव में बुधवार को पैसों के लेन-देन को लेकर एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मनदीप के रूप में हुई है।

घायल हालत में मनदीप को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मनदीप के भाई की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में सामने मनदीप  आया कि वह समर गोपालपुर नहर के पास खेतों में गया था। मनदीप का गांव के ही लक्ष्य और हन्नी के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी विवाद के चलते आरोपितों ने मनदीप पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उसे अधमरा छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।