विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पहले हत्या की फिर केमिकल छिड़कर जलाई लाश, रोहतक में झकझोर कर देने वाला मामला; जांच में जुटी पुलिस

Published: Wed, 09 Sep 2026 11:11 AM (GMT+05:30)

रोहतक के मदीना गांव में एक 25 वर्षीय युवक का जला हुआ शव मिला है।

पहले हत्या की फिर केमिकल छिड़कर जलाई लाश (फाइल फोटो)

पहले हत्या की फिर केमिकल छिड़कर जलाई लाश (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रोहतक के मदीना गांव में मिला जला हुआ शव

  2. पुलिस को हत्या के बाद केमिकल से जलाने का संदेह

  3. पहचान के लिए शव पीजीआईएमएस मोर्चरी में रखा

 

जागरण संवाददाता, रोहतक। गांव मदीना में रेडियो स्टेशन के पीछे कच्चे रास्ते पर झाड़ियों में सोमवार सुबह करीब 25 वर्षीय युवक का जला शव मिला है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पहले हत्या की और पहचान न हो सके इसलिए केमिकल डाल शव में आग लगा दी गई।

फिलहाल, शव पहचान के लिए पीजीआइएमएस के शव गृह में रखवाया है। पुलिस को सोमवार सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली कि एक शव में आग लगाई गई है। सूचना पर बहुअकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी एफएसएल टीम को दी। एफएसएल की एक्सपर्ट सरोज दहिया ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के नाक के पास खून था। इसके बाद से अंदेशा लगाया जा रहा है कि युवक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी जसबीर का कहना है कि पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि मामले की तह तक जाकर गहराई से जांच की जा सके।