विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में दर्दनाक हादसा, पंक्चर देखने उतरे युवक को ट्राले ने रौंदा, मौके पर मौत

Published: Tue, 29 Sep 2026 04:10 AM (IST)

रोहतक के भैंसरू कलां के पास कार का पंक्चर देखने उतरे एक युवक को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार ...और पढ़ें

रोहतक में दर्दनाक हादसा। सांकेतिक फोटो

रोहतक में दर्दनाक हादसा। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. युवक कार का पंक्चर देखने नीचे उतरा था।

  2. तेज रफ्तार ट्राले ने युवक को टक्कर मारी।

  3. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

जागरण संवाददाता, रोहतक। सांपला थाना क्षेत्र में कार के टायर का पंक्चर देखने के लिए उतरे एक युवक को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी और इसके बाद उसे घसीटता चला गया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। झज्जर जिले के छारा निवासी विरेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी है।

इसमें उन्होंने बताया कि रविवार को वह अपने चाचा के लड़के अजीत के साथ कार में सवार होकर अपने गांव छारा से सोनीपत जिले के खरखौदा में धान की दवाई लेने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कार अजीत चला रहा था। रात करीब 7 बजकर 20 मिनट पर जब दोनों भाई रोहतक के गांव भैंसरू कलां के पास पहुंचे तो उनकी कार का कंडक्टर साइड के पिछले टायर में पंक्चर हो गया।

इसके बाद अजीत ने कार को अपनी साइड में पट्टी लाइन से नीचे लगाकर रोका और कार की पार्किंग लाइट जलाकर कार से नीचे उतर गया। इसी दौरान सांपला की तरफ से एक ट्राला चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए आया और पीछे से अजीत को टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ दूर तक अजीत को ट्राला घसीटता हुआ ले गया।

विरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह कार से नीचे उतरकर अजित को बचाने के लिए भागे तो आरोपित ट्राला चालक अपने ट्रोले को मौके पर छोड़कर भाग गया। उन्होंने कहा ट्राले की टक्कर से अजीत गंभीर रुप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने आरोपित कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।