विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में बेटी से हैवानियत करने वाले कलयुगी पिता का पर्दाफाश, स्कूल को फंसाने की बनाई थी झूठी कहानी; मां भी गिरफ्तार

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:47 PM (IST)

रोहतक के लाखनमाजरा में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपित माता-पिता को गांव ले ...और पढ़ें

बेटी से दुष्कर्म के आरोपित पिता और बाद छिपाने वाली मां को लेकर गांव पहुंची पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

बेटी से दुष्कर्म के आरोपित पिता और बाद छिपाने वाली मां को लेकर गांव पहुंची पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. आरोपित पिता ने घर में बेटी से दुष्कर्म कबूला

  2. मां ने पति का साथ दिया, अपराध छिपाने में मदद की

  3. पीड़ित बच्ची बाल कल्याण समिति की कस्टडी में

जागरण संवाददाता, रोहतक। लाखनमाजरा थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपित माता-पिता को गांव में लेकर गई। यहां आरोपित ने पुलिस को बताया कि घर में ही उसने अपनी बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया था और फिर जब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया तो आरोपित बार-बार आरोप लगा रहा था कि उसकी बच्ची के साथ स्कूल में ही दुष्कर्म हुआ है।

फिलहाल, बच्ची बाल कल्याण समिति की कस्टडी में है और उसे एक आश्रम में रखा गया है। बच्ची से उसके नाना-नानी ने मुलाकात की और उसका हालचाल जाना। इसके अलावा सीडब्ल्यूसी की ओर से बच्ची को कुछ तोहफे दिए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने 16 सितंबर को लाखनमाजरा थाने में शिकायत दी थी। उसने बताया था कि उनकी बेटी एक निजी स्कूल में एलकेजी क्लास में पढ़ती है। करीब चार साल की बच्ची 15 सितंबर की दोपहर करीब 2 बजे स्कूल से घर आई तो उन्होंने अपनी बेटी के कपड़े बदले।

इस दौरान उसका प्राइवेट पार्ट सूजा हुआ था। मां ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि उनकी बेटी ने बताया था कि स्कूल का ही एक लड़का उसे बिस्कुट देने के बहाने बाथरूम में ले गया। बाथरूम में जाने के बाद आरोपित ने उसके मुंह पर टेप लगा दी। इसके बाद कुंडी लगाकर गलत काम किया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और स्कूल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। हालांकि, स्कूल में पुलिस को कोई भी संदिग्ध नजर नहीं आया।

इसके बाद पुलिस ने बच्ची के परिवार के लोगों पर ही नजर रखी और जब बच्ची ने काउंसिलिंग के दौरान अपने पिता का ही नाम लिया तो पुलिस ने इस मामले में आरोपित माता और पिता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना हैं कि आरोपित पिता को इस बात का बिल्कुल भी पछतावा नहीं हैं कि उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया हैं। वह अपने जुर्म को छिपाने के लिए लगातार पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान आरोपित की पत्नी ने भी अपने पति का ही साथ दिया। दोनों आरोपित अभी पुलिस रिमांड पर हैं। वहीं बच्ची की नानी पुलिस पर आरोप लगा रही हैं कि उनकी बेटी और दामाद से उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा।

मां को बार-बार याद कर रही है बच्ची

बाल कल्याण समिति के अधिकारियों ने बताया कि बच्ची अपनी मां को याद कर बार-बार रो रही है। हालांकि, उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा हैं। इसके बाद बच्ची अपने साथ रहने वाले बच्चों के साथ बात करने लगी हैं। जल्द ही बच्ची बच्चों के साथ घुलने-मिलने लग जाएगी।

दादा-दादी संभाल रहे दो साल के भाई को

बच्ची का एक करीब दो साल का भाई भी हैं। अपनी मां से अलग होने के बाद वह भी परेशान हैं और उसकी देखभाल अभी दादा-दादी कर रहे है। ग्रामीणों का कहना हैं कि माता-पिता की वजह से दोनों बच्चे परेशान हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस रिमांड के दौरान आरोपितों को गांव में उनके घर लेकर गई। इसके अलावा बच्ची अभी सीडब्ल्यूसी की कस्टडी में हैं। जैसे ही उसके दादा-दादी या नानी के परिवार की ओर से एप्लीकेशन लगाई जाएगी तो बच्ची को परिवार को हैंडओवर कर दिया जाएगा। - तनुज शर्मा, डीएसपी महम।