विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में जमीनी विवाद में अपनों का कत्ल! चचरे भाई की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया केस

Published: Tue, 22 Sep 2026 07:23 PM (IST)

रोहतक के भराण गांव में जमीनी विवाद को लेकर 48 वर्षीय किसान संजय की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

रोहतक में जमीनी विवाद में अपनों का कत्ल (प्रतीकात्मक फोटो)

रोहतक में जमीनी विवाद में अपनों का कत्ल (प्रतीकात्मक फोटो)


HighLights

  1. रोहतक के भराण गांव में किसान संजय की हत्या हुई

  2. जमीनी विवाद में चचेरे भाइयों पर हत्या का आरोप

  3. पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया

जागरण संवाददाता, रोहतक। महम चौबीसी के गांव भराण में रविवार रात एक किसान की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि किसान का अपने चचेरे भाइयों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी रंजिश में हमला किया गया। मृतक की पहचान संजय (48) के रूप में हुई है। भराण निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे वह अपने घर पर ही थे। इसी दौरान उन्हें लड़ाई-झगड़े की आवाज सुनाई दी।

वह घर से बाहर आए तो देखा कि उनके चाचा संजय गली में बेहोशी की हालात में पड़े हुए हैं और उनके पास गांव के ही रमेश, कर्मबीर, सन्नी और अन्य दो व्यक्ति खड़े हैं। इनमें से रमेश, कर्मबीर और सन्नी के पास लाठियां थी जबकि दो आरोपित खाली हाथ मौके पर खड़े थे। जब आरोपितों ने उन्हें आता हुआ देखा तो सभी मौके से भाग गए।

लाठियां मारकर किया घायल 

इसके बाद उन्होंने अपने घायल चाचा संजय को उठाने का प्रयास किया। चाचा ने मरने से पहले बताए आरोपितों के नाम नवीन ने पुलिस को बताया कि उनके चाचा संजय ने उन्हें बताया कि रमेश, कर्मबीर, सन्नी और अन्य ने उन्हें लाठियां मारकर घायल कर दिया। इसके बाद वह अपने चाचा संजय को इलाज के लिए गांव के युवक की गाड़ी में बैठाकर पीजीआइएमएस रोहतक लेकर गए।

वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जमीन और प्लॉट को लेकर पहले भी हो चुका है झगड़ा नवीन ने पुलिस को बताया कि आरोपितों से पहले भी खेत की जमीन और प्लाट की जमीन को लेकर उनका झगड़ा हो चुका है।

आरोपित रमेश, कर्मबीर और सन्नी समेत अन्य दो ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। इसलिए पुलिस आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करे और उन्हें गिरफ्तार करे। दोनों एक ही परिवार से हैं पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि भराण निवासी संजय और कर्मबीर एक ही परिवार से हैं। दोनों पक्षों के बीच जमीन की खेवट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था।

कई बार हो चुका है विवाद

कोर्ट में भी केस चल रहा है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे स्वजन ने बताया कि पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। लेकिन, इस बार आरोपितों ने लाठियों से हमला कर दिया जिससे उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था संजय पुलिस के मुताबिक, संजय चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और अविवाहित था।

चारों भाइयों के पास करीब 24 एकड़ जमीन है। जमीन की खेवट अलग करने को लेकर संजय का अपने परिवार के ही आरोपित रमेश और कर्मबीर से विवाद चल रहा था। दोनों संजय के चचेरे भाई हैं।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भतीजे के बयानों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। - सतपाल, थाना प्रभारी, महम।