विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जाह्नवी का एक्स हूं, मेरे पास तस्वीरें हैं', बबीता हत्याकांड में बेटी ने किए खुलासे; हत्यारे को अज्ञात ने भेजा था मैसेज

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:16 PM (IST)

रोहतक के बबीता हत्याकांड में बेटी जाह्नवी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि हत्यारोपी विशाल को एक ...और पढ़ें

अपनी मां बबीता के साथ जाह्नवी

अपनी मां बबीता के साथ जाह्नवी

HighLights

  1. जाह्नवी ने बबीता हत्याकांड में किए अहम खुलासे

  2. अज्ञात ने विशाल को 'एक्स' बताकर भेजीं तस्वीरें

  3. AI से बनी तस्वीरों से ब्लैकमेलिंग का खुलासा

जागरण संवाददाता, रोहतक। शिवाजी कॉलोनी की रामेश्वरी उर्फ बबीता हत्याकांड में उनकी बेटी जाह्नवी ने बड़ा राजफाश किया है। किसी अज्ञात ने रामेश्वरी के हत्यारोपित विशाल के पास मैसेज कर कहा था कि वह जाह्नवी का ‘एक्स’ है और उसके पास जाह्नवी की तस्वीरें हैं।

विशाल ने जाह्नवी को बताया था कि उक्त आरोपित ने उसकी एआई से बनाई गई कुछ तस्वीरें उसके पास भेजी हैं। इस पर विशाल व जाह्नवी ने उक्त अज्ञात युवक को ढूंढ़ने का प्रयास किया और थाने भी गए, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

जाह्नवी ने बताया कि रक्षाबंधन से पहले वह अपनी दोस्त की घर गई थी। विशाल उनकी मां की साथ घर पर था। तब उसने उनकी मां रामेश्वरी से चिल्लाकर बात की थी। इससे रामेश्वरी डर गई थी और घर आने पर बबीता ने बेटी को सारी बात बता दी थी।

घटना से आहत हुई जाह्नवी

इस घटना से जाह्नवी नाराज हो गई और विशाल के साथ बातचीत बंद कर दी। इसके बाद विशाल ने दिल्ली में शिफ्ट होने का प्लान बनाया और अपने लिए रहने का ठिकाना खोज रहा था। वहीं जाह्नवी की मां भी अपने लिए सोनीपत में दूसरा घर तलाश रही थी। इसी बीच 10 सितंबर को विशाल का जाह्नवी के पास संदेश आया कि कोई लड़का तुम्हारी एआइ से फोटो तैयार कर ब्लैकमेल कर रहा है।

वह बार-बार विशाल को मिलने के लिए बुला रहा था। जाह्नवी और विशाल अज्ञात ब्लैकमेलर से मिलने के लिए दिल्ली और हरिद्वार समेत कई जगहों पर गए भी, मगर वह नहीं मिला। वे दोनों इसकी शिकायत थाने में भी करने गए थे। हालांकि, शिकायत दर्ज नहीं हो पाई थी।

करंट लगने की झूठी कहानी गढ़ी

इसी बीच विशाल ने रामेश्वरी की हत्या कर दी और फिर इसे हादसा दिखाने की लिए करंट लगने की झूठी कहानी रच डाली। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की बाद विशाल फंस गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जाह्नवी ने बताया कि उसे ‘एक्स’ के नाम पर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा था। इसके चलते वह काफी तनाव में थी। लगातार एआइ से बनाए हुए वीडियो और तस्वीरें उन्हें भेजे जा रहे थे। ऐसे में वह काफी घबराई हुई थी।

जनवरी में की शादी की बात

जाह्नवी ने बताया कि उनकी मां बबीता सोनीपत से रोहतक की शिवाजी कॉलोनी आती रहती थी। उनकी दादी रोहतक वाले घर में ही रहती थी, जिसके चलते उनकी मां का यहां पर आना-जाना लगा रहता था। हालांकि, दादी की मौत साल 2025 में हो गई थी। इसके बाद भी उनकी मां घर को देखने की लिए आती थी। वहीं अपनी मां की मौत की बाद जाह्नवी भी रोहतक आकर शिवाजी कालोनी में रही। लेकिन, पुलिस की कार्रवाई की चलते मां की 13वीं वाले दिन फिर से वापस सोनीपत चली गई।

13 करोड़ का बीमा होने से किया इनकार

जाह्नवी ने कहा कि उनकी मां ने कोई 13 करोड़ रुपये का बीमा करा रखा था, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उनकी मां ने भी इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया था।