Move to Jagran APP

जींद में रोडवेज कर्मचारियों की होगी महारैली, हो सकते है बड़े एलान, हड़ताल हो सकती है अनिश्चितकालीन

जागरण संवाददाता, रोहतक : हड़ताल कर रहे रोडवेज के कर्मचारियों का संयम अब टूटने लग

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Nov 2018 03:44 PM (IST)Updated: Thu, 01 Nov 2018 03:44 PM (IST)
जींद में रोडवेज कर्मचारियों की होगी महारैली, हो सकते है बड़े एलान, हड़ताल हो सकती है अनिश्चितकालीन
जींद में रोडवेज कर्मचारियों की होगी महारैली, हो सकते है बड़े एलान, हड़ताल हो सकती है अनिश्चितकालीन

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

हड़ताल कर रहे रोडवेज के कर्मचारियों का संयम अब टूटने लगा है। प्रदेश सरकार के अड़ियल रवैये और रोडवेज कर्मचारियों को सभी कर्मचारी संगठनों और पंचायतों की ओर से मिल रहे समर्थन से हड़ताली कर्मचारी भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। लिहाजा हड़ताली कर्मचारी अब आंदोलन को और आगे बढ़ाने की रणनीति बना रहे है। जिसके तहत रोडवेज कर्मचारी सभी कर्मचारी संगठनों को लेकर जींद में महारैली करने जा रहे है। जिसके कर्मचारी और भी बड़े आंदोलन का एलान कर सकते है। वहीं जींद में होने वाली रैली को लेकर अधिकारियों की हाथ-पांव फूलने लगे है।

प्रदेश सरकार के हठधर्मिता और बुधवार को फतेहाबाद में रोडवेज कर्मचारियों पर हुए लाठीचार्ज के बाद रोडवेज कर्मचारियों का संयम अब टूटने लगा है। जिसका असर रोहतक सहित सभी जिलों में पड़ना तय है। बताया जाता है रोडवेज कर्मचारी बड़े आंदोलन को उग्र करने की तैयारी कर रहे है। सभी कर्मचारी संगठनों का प्रदेश मुख्यालय भी रोहतक में है। हालांकि फतेहाबाद की घटना के बाद यहां पुलिस-प्रशासन अलर्ट है और सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके है।

अनिश्चितकालीन हो सकती है हड़ताल

सरकार की ओर से कोई बात नहीं होने के कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। जिसका असर जींद रैली के बाद सामने आ सकता है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि होने वाली रैली में बड़े फैसले हो सकते है। हड़ताल अनिश्चितकाल हो सकती है। रैली में सभी कर्मचारी संगठन के अलावा सर्व कर्मचारी संघ और तालमेल कमेटी भी हिस्सा लेगी। वहीं रोडवेज कर्मियों को पहले से ही जिले की 27 पंचायतों का समर्थन मिला हुआ है।

गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से समर्थन जुटाएंगे रोडवेज कर्मचारी

रोडवेज कर्मचारी नेताओं ने बताया कि जींद में होने वाली महारैली के लिए कर्मचारी नेता और संगठन के सदस्यों की टीम बनाकर गांव-गांव जाकर ग्रामीणों का समर्थन मांगा जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को सरकार के अड़ियल और कर्मचारी विरोधी रवैये से भी अवगत कराया जाएगा।

रामपाल के समर्थकों ने भी दिया हड़ताल को समर्थन

रामपाल के समर्थकों ने भी बृहस्पतिवार को रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। हुडा सिटी पार्क में हुए धरने में रामपाल के सैकड़ों समर्थकों ने हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में सरकार विरोधी नारे लगाए और प्रदेश सरकार को कर्मचारी विरोध बताया और कहा कि जब तक रोडवेज कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता हम उनकी लड़ाई में साथ है। इसके अलावा आसन, कंसाला, बोहर की पंचायतें भी समर्थन में आई ।

रोडवेज के घाटे का असर यात्रियों पर भी पड़ना तय

अगर हड़ताल अनिश्चितकालीन होती है तो दिनोंदिन रोडवेज का घाटा बढ़ता ही जाएगा। जिसका असर आने वाले दिनों में यात्रियों की जेब पर भी पड़ना तय है। हड़ताल से पहले रोहतक रोडवेज को रोजाना 14 लाख के करीब राजस्व की प्राप्ति होती थी, जो अब घटकर तीन लाख हो गई है। मसलन हड़ताल के कारण रोडवेज को रोजाना करीब 11 लाख रुपये के राजस्व की हानि हो रही है।

----------

सरकार ने अड़ियल रवैया अपना रखा है। सभी कर्मचारी संगठनों और पंचायतों के समर्थन के साथ चार नवंबर को जींद में महारैली होने जा रही है। जिसमें बड़े फैसले हो सकते है। अगर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।

सतबीर मंढाल, डिपो प्रधान, हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ, रोहतक

---

हड़ताल के पहले रोजाना करीब 14 लाख रुपये के राजस्व की प्राप्ति होती थी, जो अब घटकर तीन लाख हो गई है। अगर हड़ताल कुछ दिनों तक और चली तो रोडवेज का घाटा भी दिनोंदिन बढ़ता ही जाएगा।

विकास यादव, महाप्रबंधक रोडवेज, रोहतक डिपो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.