एन्हांसमेंट को लेकर दिल्ली के सीएम से मिले सेक्टर वाले, सुनाया दुखड़ा
े्े्िि एन्हांसमेंट का मामला दिल्ली दरबार तक पहुंच गया है। एन्हांसमेंट प्रदेश संघर्ष समिति के पद
एन्हांसमेंट का मामला दिल्ली दरबार तक पहुंच गया है। एन्हांसमेंट प्रदेश संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से मिलने पहुंचे। सेक्टर वालों ने एन्हांसमेंट के प्रकरण से अवगत कराते हुए कहा कि हमारे साल वर्षों से अन्याय हो रहा है। हरियाणा सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन स्थाई तौर से समाधान नहीं किया है। स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि राजनीतिक, सामाजिक और हर स्तर से सरकार से वार्ता कर चुके हैं। प्रदेश संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने इस प्रकरण में न्याय दिलाने के लिए साथ भी मांगा है।
एन्हांसमेंट की प्रदेश संघर्ष समिति के प्रधान यशवीर मलिक के नेतृत्व में दिल्ली के सीएम और उप मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई। प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व रोहतक के सेक्टर-1 स्थित रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान कदम ¨सह अहलावत ने बताया कि इस प्रकरण में जब पूरा मामला बताया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल भी हैरान रह गए। जिसमें उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि इस हिसाब से तो सेक्टर वालों के धोखा हो रहा है। किसान और सेक्टर वालों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर आश्वासन दिया है कि इस प्रकरण में साथ दिया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के कई जिलों के अलावा रोहतक से कदम ¨सह अहलावत, राजेश खासा, पंचकूला से रचना रामपाल, बीएल चौहान, गुरुग्राम से एच शर्मा, अनिल राठी, विक्रम बिश्नोई, पानीपत से सतपाल तोमर, फरीदाबाद से भीम ¨सह, एसके भाटिया, सोनीपत से राजेंद्र राठी आदि मौजूद रहे।