थप्पड़ का बदला लेने के लिए करना चाहते थे प्रोपर्टी डीलर की हत्या, चार पर केस
- मस्तनाथ नगर में देर रात प्रोपर्टी डीलर को बाइक सवारों ने मार दी थी गोली जागरण संवाददाता रोहतक मस्तनाथ नगर में प्रोपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : मस्तनाथ नगर में प्रोपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपितों ने थप्पड़ का बदला लेने के लिए प्रोपर्टी डीलर को मौत के घाट उतारने की कोशिश की थी। पुलिस आरोपितों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
बता दें, कि बोहर गांव निवासी मनबीर प्रोपर्टी डीलर है। सोमवार देर रात वह अपने साथियों के साथ मस्तनाथ नगर स्थित कार्यालय पर बैठा हुआ था। इसी बीच बाइक सवार हमलावर वहां पहुंचे और फायरिग शुरू कर दी। इसमें एक गोली मनबीर के हाथ और दो गोली उसके पैर में लग गई। घायल का तभी से पीजीआइ में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने घायल की शिकायत पर रिकू, विक्की, आदित्य और राकेश समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित का कहना है कि कुछ दिन पहले गांव के विक्की और राकेश गली में पटाखा बुलेट लेकर आते-जाते थे, जिससे हादसा होने का खतरा रहा था। मनबीर और उसके भाई मंजीत ने दोनों को समझाया और विक्की को थप्पड़ भी मार दिया था। उस समय विक्की और राकेश के पक्ष का रिकू किसी मामले में जेल में था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया था। उसी रंजिश के चलते आरोपितों ने जान से मारने की कोशिश की है। आरोपितों ने पहले भी प्रोपर्टी डीलर को मारने की कोशिश की थी, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।