विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक के सांपला तक मेट्रो चलाने की तैयारी, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने केंद्र से उठाई मांग

Published: Mon, 12 Oct 2026 08:25 PM (IST)

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सांपला तक मेट्रो रेल सेवा पहुंचाने के लिए केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर मांग ...और पढ़ें

यह एआई जेनरेटेड तस्वीर है।

यह एआई जेनरेटेड तस्वीर है।

HighLights

  1. सांपला तक मेट्रो रेल सेवा के लिए प्रयास जारी।

  2. केंद्रीय मंत्री से मिलकर सांपला मेट्रो की मांग उठाई।

  3. गौड़ ब्राह्मण संस्थान को 21 लाख रुपये का अनुदान।

संवाद सहयोगी, सांपला। सहकारिता, कारागार, पर्यटन, विरासत और निर्वाचन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि सांपला तक मेट्रो रेल सेवा पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की मांग उठाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सांपला को भी मेट्रो सेवा से जोड़ने से आवागमन आसान होगा और विकास को गति मिलेगी।

कैबिनेट मंत्री सोमवार को सांपला स्थित भगवान परशुराम भवन में अपने जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में हवन हुआ और लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि उनके घर के दरवाजे लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा खुले हैं।

C-235-1-HIR1193-503737 (1)

डॉ. शर्मा ने कहा कि नगरपालिका चुनाव के दौरान सांपला के लोगों से किए गए वादे पूरे करवाए जाएंगे और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार में कमी नहीं रहने दी जाएगी।

उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि योग्यता के आधार पर बिना भेदभाव सरकारी नौकरियां दी जा रही हैं। सरकार की प्राथमिकता गरीब, किसान, महिला, युवा और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान को 21 लाख रुपये देने की घोषणा

रोहतक। गौड़ ब्राह्मण शिक्षण संस्थान में सोमवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गौड़ ब्राह्मण आयुर्वेदिक महाविद्यालय में हवन और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मंत्री ने संस्था के विकास और शैक्षणिक गतिविधियों के लिए 21 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की।

संस्था के प्रशासक और रोहतक के एसडीएम आशीष वशिष्ठ, प्रिंसीपल डॉ. जयपाल शर्मा ने मंत्री का स्वागत करते हुए अनुदान की घोषणा के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी, शिक्षाविद और अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।