विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक के नए डीसी बने प्रदीप दहिया, सचिन गुप्ता का हुआ तबादला

Published: Thu, 06 Aug 2026 11:24 PM (GMT+05:30)

प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें प्रदीप दहिया को रोहतक का नया डीसी ...और पढ़ें

रोहतक में डीसी बदले प्रदीप दहिया बने नए उपायुक्त।

रोहतक में डीसी बदले प्रदीप दहिया बने नए उपायुक्त।

HighLights

  1. प्रदीप दहिया को रोहतक का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया

  2. सचिन गुप्ता का तबादला अंबाला के डीसी पद पर हुआ

  3. हरियाणा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के आदेश जारी किए

जागरण संवाददाता, रोहतक। प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी करते हुए जिले के डीसी पद पर बदलाव किया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार, 2013 बैच के आईएएस अधिकारी प्रदीप दहिया को गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त एवं जिला नगर आयुक्त के पद से स्थानांतरित कर रोहतक का नया डीसी नियुक्त किया गया है।

वहीं, 2018 बैच के आईएएस अधिकारी सचिन गुप्ता, जो रोहतक के डीसी, एचएसवीपी प्रशासक व अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा का कार्यभार संभाल रहे थे, उनका तबादला डीसी अंबाला के पद पर किया गया है। वे अजय सिंह तोमर का स्थान लेंगे।