विरासत आगे बढ़ाने के लिए राजनीति को चुना : बृजेंद्र सिंह
जागरण संवाददाता रोहतक जनसेवा का माध्यम तो प्रशासनिक सेवा भी है। लेकिन राजनीति विरासत क
जागरण संवाददाता, रोहतक :
जनसेवा का माध्यम तो प्रशासनिक सेवा भी है। लेकिन राजनीति विरासत को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति में आए हैं। राजनीति से भी सच्ची सेवा की जा सकती है और यही उनका लक्ष्य भी है। यह कहना है कि हिसार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह का। वह बुधवार को रोहतक के जाट शिक्षण संस्थान में स्थिति दीनबंधु छोटूराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। केंद्रीय इस्पात मंत्री के पुत्र एवं भाजपा प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने कहा कि प्रत्येक चुनाव चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश में नहीं देश में हर वर्ग खुश है और आज मोदी की लहर है। आम जन को पता है कि भाजपा ही जनहितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की दस की दस सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उनके साथ उचाना से विधायक उनकी मां प्रेमलता, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सुधीर फौगाट, ओमप्रकाश नांदल, एडवोकेट अमित काजल, जिला महामंत्री धर्मबीर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवराज सांपला, सुधीर चैयरमैन, जाट संस्थाओं के प्रोफेसर ओर सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति थे।