विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में करवा चौथ की शॉपिंग करने गई पुलिसकर्मी की पत्नी का छीना पर्स, 16 घंटे के अंदर पति ने ढूंढ निकाला फोन

Published: Tue, 27 Oct 2026 10:17 AM (IST)

रोहतक में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल की शिक्षिका पत्नी का करवा चौथ की खरीदारी के दौरान पर्स छीन लिया ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी का बाइक सवार युवक ने छीना पर्स।

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की पत्नी का बाइक सवार युवक ने छीना पर्स।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी का पर्स छीना गया।

  2. करवा चौथ की खरीदारी के दौरान हुई यह वारदात।

  3. पुलिस ने फोन बरामद किया, आरोपी सीसीटीवी में कैद।

जागरण संवाददाता, रोहतक। आर्य नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की टीचर पत्नी से पर्स छीनने का मामला सामने आया है। बाइक सवार युवक ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया।

जब महिला टीचर अपनी ननद के साथ करवा चौथ की शॉपिंग के लिए बाजार में जा रही थीं। वहीं महिला टीचर के पति ने स्थानीय पुलिस की मदद से करीब 16 घंटे बाद फोन को बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपित की तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गईं है।

दरअसल, गुरुग्राम की सोहना निवासी टीचर योगिता ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को वह रोहतक के मकड़ौली खुर्द में अपनी ननद के पास आई थी। शाम करीब 5.30 बजे ननद और भाभी स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली बाइपास से किला मार्केट की तरफ जा रही थीं।

जब दोनों छोटू राम चौक व भारतीय सेना कार्यालय के सामने पहुंचीं तो एक बाइक सवार युवक पीछे से आया और उनका पर्स छीन कर ले गया। उन्होंने बताया कि उनके पर्स में करीब 20 हजार 800 रुपये थे। इसके अलावा उनके स्कूल का आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड समेत अन्य दस्तावेज थे। उनके पर्स में एक सैमसंग का फोन भी था। जिसे सोमवार की सुबह करीब 8.30 बजे बरामद कर लिया गया है।

पीछे बैठी था योगिता, स्कूटी चला रही था ननद

योगिता ने बताया कि वह स्कूटी पर पीछे बैठी हुई था। जबकि, स्कूटी ननद रीतू चला रही था। दोनों करवा चौथ की शॉपिंग करने के लिए बाजार जा रही थीं। अचानक से युवक आया और उनका पर्स छीन ले गया। जिसके चलते दोनों घबरा गईं और फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच में जुट गईं।

पति ने पुलिस की मदद से बरामद किया फोन

योगिता के पति सोनू कुमार दिल्ली पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। उन्होंने बताया कि बाइक सवार युवक जिस फोन को लेकर भागा था। उस फोन में उन्होंने अपनी ईमेल आईडी डाली था। जिसके बाद उन्होंने फोन की लोकेशन ट्रेस की और आर्य नगर पुलिस को मामले की जानकारी दी।

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं और फोन को माता दरवाजे के पास से बरामद कर लिया। चोर पर्स और फोन को फेंक कर चला गया। जबकि, रुपये और उनकी पत्नी के जरूरी कागजात अपने साथ ले गया। फिलहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।