ब्रह्मकुमारी आश्रम में किया पौधारोपण
प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई और चेयरमैन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे।
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 08:46 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 08:46 AM (IST)
संस, कलानौर : प्रजापति ब्रह्मकुमारी आश्रम में शुक्रवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सूरजमल किलोई और जिला निगरानी कमेटी के चेयरमैन बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उपाध्यक्ष ने कहा कि पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। जरूरी है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पौधे लगाए। पर्यावरण संतुलन के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है। इस मौके पर दर्शना, रमेश भाटिया, प्रतुल आनंद, महेंद्र, सतवीर चहल, प्रो. नसीब सिंह रंगा, गुलशन शर्मा, बीके वासुदेव, प्रोमिला, सत्यवान व रमन मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें