Move to Jagran APP

जी-23 नेताओं का मामला पार्टी का अंदरूनी, भाजपा अपनी चिता करे : सैलजा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि जी-23 नेताओं का मामला पार्टी के उच्च अधिकारियों ने संभाल रखा है। कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत है। भाजपा नेता अपनी चिता करें।

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 08:08 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 08:08 AM (IST)
जी-23 नेताओं का मामला पार्टी का अंदरूनी, भाजपा अपनी चिता करे : सैलजा
जी-23 नेताओं का मामला पार्टी का अंदरूनी, भाजपा अपनी चिता करे : सैलजा

जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि जी-23 नेताओं का मामला पार्टी के उच्च अधिकारियों ने संभाल रखा है। कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत है। भाजपा नेता अपनी चिता करें। वे शुक्रवार को कमल कालोनी में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस से खफा चल रहे जी-23 नेताओं का मामला जल्द सुलझ जाएगा। वैसे सभी नेता कांग्रेस हाईकमान के आदेश को मानते हैं। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा लड़कियों की जींस को लेकर की गई टिप्पणी पर कहा कि भाजपा नेताओं की ओछी मानसिकता साफ झलक रही है। यह भी कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की दशा दयनीय है। भाजपा नेताओं को जींस नहीं बल्कि अपराध रोकने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने पंचायत चुनाव में देरी के सवाल पर कहा कि भाजपा नेताओं में गांवों में जाकर लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने भाजपा सरकार द्वारा लाए गए संपत्ति नुकसान आपूर्ति कानून का विरोध करते हुए कहा कि इस कानून की इस वक्त जरूरत नहीं है। इस कानून में ऐसे प्रावधान हैं जो किसान आंदोलन को कमजोर करने की तरफ इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही तीनों कृषि कानूनों को रद किया जाएगा।

कुमारी शैलजा ने कहा कि एक-दो दिन में कांग्रेस पार्टी की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभय चौटाला अपनी पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा उन्हें सदन में रहकर ही जनता की आवाज उठानी चाहिए थी। अब इस्तीफा देने के बाद वे जनता की आवाज नहीं उठा पाएंगे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, राजेश पहलवान पुरखासिया, संजय अग्रवाल, संजय पहलवान, जयभगवान, राकेश कोच, श्रीभगवान कादियान मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.