Move to Jagran APP

आइआइएम के वार्षिकोत्सव इंफ्यूजन में प्रतिभागियों ने सुझाए साइबर असुरक्षा के उपाय

जागरण संवाददाता, रोहतक : आइआइएम रोहतक के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव इंफ्यूजन के दूसरे दिन क

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jan 2019 09:12 PM (IST)Updated: Sat, 12 Jan 2019 09:12 PM (IST)
आइआइएम के वार्षिकोत्सव इंफ्यूजन में प्रतिभागियों ने सुझाए साइबर असुरक्षा के उपाय
आइआइएम के वार्षिकोत्सव इंफ्यूजन में प्रतिभागियों ने सुझाए साइबर असुरक्षा के उपाय

जागरण संवाददाता, रोहतक : आइआइएम रोहतक के तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव इंफ्यूजन के दूसरे दिन का आगाज मॉडल यूनाइटेड नेशन कार्यक्रम के साथ हुआ। युवा संसद की तर्ज पर आयोजित इस कार्यक्रम का विषय साइबर असुरक्षाओं के कारण तकनीकि और संबंधित उत्पाद सेवाओं में घटता विश्वास रहा। प्रतिभागियों ने राष्ट्रों के बीच बढ़ती दूरियां और शांति एवं भरोसे पर मंडराते खतरे की चर्चा की। जिसका प्रमुख कारण साइबर असुरक्षा को माना गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने समस्याओं के संभावित समाधान भी सुझाए। एक अन्य कार्यक्रम में बीट-बॉ¨क्सग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देशभर से जुटे बीट-बाक्सरों ने अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। मशहूर बीट-बॉक्सर जतिन पंत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। व्यावसायिक प्रतियोगिता में कान्सपेक्टस का दूसरा राउंड आयोजित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दूसरे दिन एकल व युगल नृत्य एवं नुक्कड़ नाटकों ने दर्शकों के मन को बहलाया।

loksabha election banner

पूर्व फेमिना मिस इंडिया अनुकृति वास पहुंची

दिन का मुख्य आकर्षण फेमिना मिस इंडिया कैंपस राउंड रहा। जिसमें निर्णायक की भूमिका पूर्व फेमिना मिस इंडिया अनुकृति वास ने निभाई। जिले में पहली बार आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का दर्शकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। डीजे के शीर्ष कलाकर कैंडिस रे¨डग ने अपनी इडीएम धुनों की प्रस्तुति दी। आज स्वास्थ्य के लिए लगाएंगे मिनी मैराथन में दौड़, शाम को हार्डी संधु छेड़ेंगे दिलों के तार

इंफ्यूजन के तीसरे दिन रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम को पंजाबी गायक और अभिनेता हार्डी संधु लाइव प्रस्तुति देंगे। आज के कार्यक्रमों की समय-सारणी

रात्रि 12 से 2 बजे तक : साइलेंट डिस्को

रात्रि 2 से तड़के 4 बजे तक : मिड नाइट फेस डांस ऑफ

तड़के 4 से सुबह 6 बजे तक : जै¨मग सेशन इन बॉन फायर

सुबह 6 से 8 बजे तक : मैराथन रजिस्ट्रेशन

सुबह 8 से 9 बजे तक : मैराथन फ्लैग ऑफ सेरेमनी

सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक : मिनी मैराथन 2019

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक : कोनस्पेक्टस फाइनल राउंड

सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक : सोलो डयू (सोलो ¨स¨गग)

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक : चित्रा (ड्रामा)

दोपहर 1 से शाम 3 बजे तक : मिस्टर एंड मिस इंफ्यूजन

दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक : ऐवलांच ग्रुप डांस

दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक : फैशन डू जॉर (फैशन शो)

शाम 7 से रात 10 बजे तक : हार्डी संधु लाइव

रात 10 से रात 11.59 बजे तक : एलयुमनी हॉल ऑफ फेम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.