ग्रेपलिग में एमडीयू बना ओवरआल चैंपियन
जागरण संवाददाता रोहतक अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ग्रेपलिग प्रतियोगिता में मेजबान महर्षि दयानं
जागरण संवाददाता, रोहतक : अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ग्रेपलिग प्रतियोगिता में मेजबान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने महिला और पुरूष वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। भारतीय ग्रेपलिग संघ के अध्यक्ष एवं दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ जेपी ने विजेता टीमों को मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया। एमडीयू के खेल निदेशक डा. देवेंद्र सिंह ढुल ने सभी का आभार प्रकट किया।
एमडीयू के खेल निदेशक डा. देवेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि पुरूष वर्ग में पहले स्थान पर मेजबान एमडीयू रोहतक, दूसरे स्थान पर जम्मू विश्वविद्यालय तथा तीसरे स्थान पर चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की टीम रही। इसी तरह महिला वर्ग में एमडीयू रोहतक पहले, दूसरे स्थान पर एसयूएटीएस इलाहाबाद व तीसरे स्थान पर जम्मू विश्वविद्यालय की टीम रही। मुख्यातिथि जयप्रकाश ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी करियर बनाने का जरिया बन गया है। खेल के माध्यम से युवा आज आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा सरकार की खेल नीति से खिलाड़ियों को काफी प्रोत्साहन मिला है। ओलंपिक से लेकर राष्ट्रमंडल व अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के खिलाड़ी पदक जीत रहे हैं। हरियाणा खेलों का हब बन गया है। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। आज ऐसी कोई भी प्रतियोगिता नहीं, जिसमें एमडीयू की पृष्ठभूमि से खिलाड़ी न हो। उन्होंने कहा कि इसका एमडीयू के खेल निदेशक डा. देवेंद्र सिंह ढुल और कुलपति प्रो. राजबीर सिंह को जाता है। भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रो. राजेंद्र कुमार गर्ग को भारतीय ग्रेपलिग संघ के महासचिव शिवकुमार पांचाल ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुकेश गोयल, अशोक कुमार, सतीश ढुल, सोनू शर्मा, प्रदीप को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।