Move to Jagran APP

ब्लैक फंगस: अब 12 से 14 घंटे हो तक चल रही ओटी

पीजीआइ में ब्लैक फंगस के मरीजों का आपरेशन करने लिए अब 12 से 14 घंटे तक आपरेशन थियेटर चल रहा है। शुक्रवार को भी चिकित्सकों ने 11 नए आपरेशन तथा चार पुराने केसों की जांच की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Jun 2021 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 12 Jun 2021 08:30 AM (IST)
ब्लैक फंगस: अब 12 से 14 घंटे हो तक चल रही ओटी
ब्लैक फंगस: अब 12 से 14 घंटे हो तक चल रही ओटी

जागरण संवाददाता, रोहतक: पीजीआइ में ब्लैक फंगस के मरीजों का आपरेशन करने लिए अब 12 से 14 घंटे तक आपरेशन थियेटर चल रहा है। शुक्रवार को भी चिकित्सकों ने 11 नए आपरेशन तथा चार पुराने केसों की जांच की। अब तक ब्लैक फंगस के करीब 152 मरीजों के आपेरशन किए जा चुके हैं।

loksabha election banner

ब्लैक फंगस के कारण शुक्रवार को पीजीआइ में 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं नए मामलों में राहत भरी खबर है कि केवल दो नए मामले ही शुक्रवार को आए। पीजीआइ में केवल ब्लैक फंगस के कारण 195 मरीज इस समय भर्ती हैं। मरीजों के लिए शुक्रवार को प्रदेश सरकार की ओर से 241 इंजेक्शन भेजे गए, जो कि मरीजों को उपचार के दौरान दे दिए गए। पीजीआइएमएस में अब लगातार आपरेशन की वजह से पोस्ट सर्जरी वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं प्रदेश सरकार की ओर भेजे जाने वाले इंजेक्शन की कमी लगातार खल रही है। वहीं रोहतक जिले में ब्लैक फंगस के मामलों की संख्या 75 हो गई है। शुक्रवार को जिले में चार नए मामले सामने आए।

-पीजीआइ में 77 कोरोना संक्रमित भर्ती

कोरोना संक्रमण के कारण पीजीआइ में इस समय 77 मरीज भर्ती हैं। 31 मरीज इस समय वेंटिलेंटर पर हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को नौ नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव मामलों की संख्या अब केवल 179 रह गई है। कोरोना रिकवरी दर 97.23 फीसद व संक्रमण दर 5.71 फीसद हो गई है। शु्क्रवार को संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई। 2561 लोगों का जिले में वैक्सीन की पहली डोज तथा 404 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। कोरोना जांच के लिए शुक्रवार को जिले में 695 सैंपल लिए गए।

वर्जन

पीजीआइ में इस समय कोरोना संक्रमण के 77 मरीज भर्ती हैं, जिनमें से 31 वेंटिलेटर पर हैं। ब्लैक फंगस के 195 मरीज हैं। शुक्रवार को एक 70 वर्षीय महिला की मौत हुई है। प्रदेश सरकार की ओर से शुक्रवार केा 241 इंजेक्शन पीजीआइ को मुहैया करवाए गए। 11 मरीजों के आपरेशन किए गए।

डा. गजेंद्र, कार्यकारी जनसंपर्क अधिकारी, पीजीआइएमएस रोहत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.