यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस सेवा के बजाय कर रही राजनीति : धनखड़
- पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से हुए रूबरू जागरण संवाददाता रोहतक भारतीय जनता पार्टी के

- पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से हुए रूबरू
जागरण संवाददाता, रोहतक : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि कोरोना महामारी के संकट के समय भी विपक्षी दल कांग्रेस जनता की सेवा करने के बजाय राजनीति कर रहा है जो कि निदनीय है। वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा बनाए गए अस्पताल का उद्घाटन होता है तो विपक्ष उसका विरोध करता है। जबकि यह समय ऐसा है सब कुछ भूल कर लोगों की सेवा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी तो जब भी देश में संकट आया तो पार्टी ने सत्तारूढ़ दल के साथ मिलकर जनहित में काम किया। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ने ग्रामीणों से अपील की कि वे महामारी के इस बुरे समय में इकट्ठा होकर हुक्का ना पीएं और ना ही ताश खेलें। उन्होंने लोगों से टीकाकरण कराने की भी अपील की और कहा कि टीकाकरण के इस अभियान में भाजपा पूरा सहयोग कर रही है।
ब्लैक फंगस के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार पूरे इंतजाम कर रही है और मुस्तदी से इस कार्य में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से महामारी को नियंत्रित करने में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उसी तरह से ब्लैक फंगस को भी काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा की दवाइयों की कालाबाजारी करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि अगर उन्हें कहीं पर कालाबाजारी होने की सूचना मिलती है तो वह तुरंत इस बार एक सूचित करें। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दवाइयों के वितरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की कमेटियां पहले से गठित की जा चुकी है।
