शिक्षित और संस्कारित नारी ही कर सकती है मानव का निर्माण
संवाद सहयोगी, महम : आर्य समाज मोखरा व युवा निर्माण अभियान के तत्वावधान में चल रहे कन्या चरित्र
संवाद सहयोगी, महम : आर्य समाज मोखरा व युवा निर्माण अभियान के तत्वावधान में चल रहे कन्या चरित्र निर्माण शिविर का रविवार को समापन किया गया। इस मौके पर बेटी बचाओ अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन पूनम आर्या के सान्निध्य में व्यायाम प्रदर्शन किया गया। जिसमें योग के स्तूप, सर्वांगसुंदर व्यायाम, कराटे, कमांडो व लाठी का प्रदर्शन मुख्य रहा। पूनम आर्या ने कहा कि शिक्षित व संस्कारित नारी ही मानव का निर्माण कर सकती है। मां बच्चे का पहला गुरु होती है। इसलिए समाज, सरकार को नारी की शिक्षा व संस्कार देने पर ताकत लगानी चाहिए। आर्य समाज इस क्षेत्र में बहुत लंबे समय से कार्यरत है। उन्होंने बच्चों को जीवन में संस्कार, चरित्र, ईमानदारी, नैतिकता, राष्ट्रभक्ति व ईश्वर भक्ति को जीवन में अपनाने का संकल्प करवाया। वहीं राष्ट्रीय संयोजक बहन प्रवेश आर्या ने बताया कि बेटियों को स्वयं सुरक्षा व स्वाभिमान से जीने की कला सिखाने का यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा। बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। बस जरुरत है। तो अपने अंदर की ऊर्जा को पहचान कर उसका सदुपयोग करने की।
इस अवसर पर मुकेश आर्या, राजबीर आर्य, विद्यानंद आर्य, राजेंद्र आर्य, स्कूल प्राचार्या सरिता खनगवाल, आर्य समाज मोखरा के प्रधान सूरजभान, संजय, अनिल, ज्योति आर्या, निशा, दीपिका मौजूद रही।