Move to Jagran APP

ओलंपियन बन कल लौटेगी साक्षी, कई मंत्री रहेंगे अगवानी के लिए मौजूद

रियो ओलंपिक में देश की शान बढ़ाने वाली साक्षी कल स्वदेश लौटेंगी। सबसे पहले नांगलोई स्थित बस अड्डे पर साक्षी का स्वागत होगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Tue, 23 Aug 2016 10:50 AM (IST)Updated: Tue, 23 Aug 2016 03:49 PM (IST)
ओलंपियन बन कल लौटेगी साक्षी, कई मंत्री रहेंगे अगवानी के लिए मौजूद

वेब डेस्क, रोहतक। रियो में तिरंगा फहराने वाली बेटी साक्षी मलिक के स्वागत के लिए उसके गांव के लोग पलकें बिछाए इंतजार कर रहे हैं। राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा मंत्रिमंडल की अनौपचारिक बैठक में तय किया गया है कि साक्षी मलिक का हरियाणा में भव्य स्वागत किया जाएगा। प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, राज्यमंत्री बनवारी लाल और पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर एयरपोर्ट पर साक्षी की अगवानी करेंगे। उसे जुलुस की शक्ल में घर रोहतक तक लाया जाएगा। प्रदेश के मंत्री अनिल विज साक्षी के साथ ही आएंगे, जबकि रोहतक में साक्षी की अगवानी राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर करेंगे। ग्रोवर ने कहा कि साक्षी के कोच को भी दस लाख की इनामी राशि दी जाएगी।

loksabha election banner

उधर, साक्षी का मनपसंद चूरमा से लेकर अन्य लजीज व्यंजनों को तैयार करने के लिए गांव के घरों में तैयारियां चल रही हैं। सबको चिंता है कि हमारी बेटी रियो से पहुंचकर सबसे पहले हमारे यहां खाना खाए, लेकिन गांव वालों को खाना खिलाने का मौका बाद में मिलेगा। इसकी वजह है कि साक्षी के ननिहाल वाले भी बेसब्री से इंतजार रहे हैं। वहां स्वागत से लेकर साक्षी और उनके साथ आने वाले सभी के लिए खाने का इंतजाम होगा। साक्षी यहां करीब दो घंटे ठहरेंगी और पूरी-सब्जी भी खाएंगी।

बता दें कि रियो से साक्षी 24 अगस्त को लौटेंगी। दिल्ली सरकार की तरफ से सम्मान के तौर पर हरियाणा बॉर्डर तक लाया जाएगा। सबसे पहले नांगलोई स्थित बस अड्डे पर साक्षी का स्वागत होगा, यहां करीब आधा घंटा साक्षी और सभी लोग ठहरेंगे। साक्षी के पिता नांगलोई बस अड्डे पर ही कंडक्टर पद पर तैनात हैं और सरकार इनका अब प्रमोशन कर चुकी है। साक्षी के पहली दफा पहुंचने पर स्वागत किया जाएगा। इसके बाद साक्षी का काफिला स्माइला आएगा।

यहां ननिहाल वालों की तरफ से भव्य स्वागत किया जाएगा। साथ ही खाने में चूरमा, पूरी, सब्जी और अन्य मिष्ठान भी दिया जाएगा। यहां करीब दस से 12 बजे तक साक्षी ठहरेंगी। इसके बाद खरावड़ और अन्य आसपास की पंचायतें भी स्वागत करेंगी। यहां आधे घंटे बाद काफिला रोहतक के लिए बढ़ जाएगा।

पढ़ें : साक्षी मलिक को खेल रत्न, महाबीर फोगाट को द्रोणाचार्य अवॉर्ड

आज रात दो बजे ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे परिजन

साक्षी को गाजे-बाजे और प्रशासन के साथ लेने के लिए मां सुदेश, पिता सुखबीर, भाई सचिन आदि मंगलवार की रात दो बजे ही दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। परिजनों के साथ सुरक्षा से लेकर स्वागत तक की पूरी व्यवस्था होगी।

पढ़ें : 'पुलिस भर्ती में विश्व रिकॉर्ड पार', भ्रष्टाचार या चमत्कार ?

अभी तक का यह है कार्यक्रम
- 24 अगस्त की सुबह 3.30 बजे साक्षी की फ्लाइट उतरेगी।
- दिल्ली हवाई अड्डे पर स्वागत के बाद 6 बजे के बाद चलने की संभावना
- सुबह 7 बजे नांगलोई बस अड्डे साक्षी के पिता के स्टाफ की तरफ से स्वागत
- स्माइला में करीब नौ बजे के बाद पहुंचेगी और 12 बजे तक ठहराव
- खरावड़ व चार अन्य पंचायतों की तरफ से स्वागत
- रोहतक में एमडीयू तक जुलूस निकाला जाएगा
- कैनाल रेस्ट हाउस में स्वागत और मीडिया से बातचीत।
- शाम करीब 3.30 बजे तक साक्षी मोखरा पहुंचने की उम्मीद

पिता बोले, खाने में मीठा भी होगा
साक्षी के पिता सुखबीर मलिक का कहना है कि दिल्ली से लाने के दौरान साक्षी का नांगलोई से लेकर उसकी ननिहाल स्माइला और खरावड़ में भी स्वागत होगा। स्माइला में तो साक्षी और अन्य सभी लोगों के लिए खाने की भी व्यवस्था होगी। सभी के लिए पूरी व आलू की सब्जी खाने को मिलेगी। मीठा भी साथ में होगा। हालांकि साक्षी के पहुंचने पर कार्यक्रम में मामूली संशोधन भी किया जा सकता है।

पढ़ें : दुआओं की 'साक्षी' पर अब लक्ष्मी भी होंगी मेहरबान साक्षी के स्वागत में फायिरंग की तो खैर नहीं
रियो ओलंपिक स्टार साक्षी मलिक के स्वागत में कोई अनहोनी न हो, इसलिए जिला प्रशासन व पुलिस ने फैसला लिया है कि साक्षी के स्वागत में कोई भी हर्ष फायङ्क्षरग नहीं करेगा। यदि किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा। इसलिए खुद जिला उपायुक्त ने सभी एसडीएम और एसपी ने सभी डीएसपी को इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि साक्षी मलिक के गांव मोखरा में उसका बड़ा स्वागत होना है। जहां पर हजारों की संख्या में लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है।

पढ़ें : कांस्य पदक विजेता साक्षी को 2.5 करोड़ व सरकारी नौकरी देगी हरियाणा सरकार

रोहतक का गांव मोखरा साक्षी मलिक का गांव है। हाल ही में साक्षी ने रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर अपने गांव का ही नहीं, देश का नाम रोशन किया है। इसलिए साक्षी मलिक के स्वागत को लेकर हरियाणा सरकार कोई कोर कसर नहीं छोडऩा चाहती है। मोखरा गांव में तो पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही है। मोखरा गांव के सरपंच के देवर नवीन की माने तो पूरा गांव साक्षी मलिक के स्वागत में लगा हुआ है। गांव में वह मैदान तैयार किया जा रहा है, जहां पर साक्षी का स्वागत किया जाएगा। वह सड़कें तैयार की जा रही है, जहां से साक्षी मलिक का रथ गुजरेगा।

पढ़ें : हरियाणा की बेटी बनी रियो ओलंपिक में पहली जीत की साक्षी, देखें तस्वीरें


इसके अलावा खाने पीने से लेकर हर व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। गांव में कभी एसडीएम जाते है तो कभी तहसीलदार खुद पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। वहीं सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस अफसरों ने निर्णय लिया कि साक्षी के स्वागत में कोई भी हर्ष फायङ्क्षरग नहीं करेगा। यदि किसी ने भी ऐसा किया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अफसरों की माने तो ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम में कोई अनहोनी न हो। परिवार से की अपील

गांव मोखरा में पहुंचकर सोमवार को एसडीएम मुनीष नागपाल ने साक्षी के परिवार से अपील की है कि वह लोग भी जिला पुलिस और प्रशासन का इस कार्यक्रम में साथ दे। उन्होंने परिवार से बताया कि यदि कोई कार्यक्रम में हर्ष फायङ्क्षरग करे तो परिवार को उसे रोकना होगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी अपील की कि चेङ्क्षकग के दौरान यदि परिवार के सदस्य की भी चेङ्क्षकग होती है तो वह बुरा न माने। जिसके बाद परिवार ने अफसरों के हर फैसला पर सहमति जताई और पूरा साथ देने के लिए कहा।

हर मोड़ व छत पर होगा सुरक्षा का पहरा

मोखरा गांव में सुरक्षा के लिहाज से एसपी ने कड़े प्रबंध किए है। इस गांव में 50 से अधिक सिपाहियों को लगाने का फैसला लिया गया है। वहीं कई एसएचओ और डीएसपी की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा साक्षी के स्वागत जुलूस में भी सुरक्षा को कड़े इंतजाम किए गए हैं। जुलूस शहर में निकले या फिर गांव में, हर स्थान पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। गांव की हर छत व मोड़ पर पुलिस तैनात की जाएगी। हालांकि ड्यूटी चार्ट अभी तैयार नहीं हुआ है, जिसे आज तैयार किया जाएगा।

हरियाणा की ताजा और बड़ी ख़बरें पढ़ने केे लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.