नहर में मिला जालंधर से लापता वृद्ध का शव, हत्या की आशंका
- जेब से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने की शिनाख्त संवाद सहयोगी, सांपला : गांव मोरखेड़ी व हुमायूंपुर के बीच से निकलने वाली नहर में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर तलाशी ली। जेब में मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने जालंधर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
संवाद सहयोगी, सांपला : गांव मोरखेड़ी और हुमायूंपुर के बीच से निकलने वाली नहर में एक वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर तलाशी ली। जेब में मिले कागजातों के आधार पर मृतक की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। शिनाख्त के बाद पुलिस ने जालंधर पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
शुक्रवार दोपहर नहर में करीब 62 वर्षीय वृद्ध का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालते हुए छानबीन की। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर पंजाब के जालंधर के मुहल्ला शिव नगर निवासी भारत भूषण पुत्र हरबंस लाल के रूप में हुई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। वृद्ध की हत्या कर नहर में फेंके जाने की आशंका है। जांच में पता चला कि मृतक पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को घर से लापता हुआ था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। हालांकि पुलिस नहर में डूबने के कारण मौत बता रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जाएगा।