आधुनिक भारत के निर्माण में ओड समाज की अहम भूमिका : डा. वैंकटेश
जागरण संवाददाता, रोहतक : भारतीय ओड समाज सेवा संघ द्वारा 13 जनवरी को हिसार में स्वाभिमान स
जागरण संवाददाता, रोहतक : भारतीय ओड समाज सेवा संघ द्वारा 13 जनवरी को हिसार में स्वाभिमान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूद रहेंगे। शनिवार को संघ के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता का आयोजन कर कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. वैंकटेश मौर्या ने
कहा कि 18 राज्यों में ओड समाज की करीब 3 करोड़ जनसंख्या है। जिसका मुख्य व्यवसाय मिट्टी खोदना व पत्थर तोड़ना समाज का मुख्य व्यवसाय रहा है। प्रदेश में ओड समाज शिक्षा, आर्थिक व राजनैतिक क्षेत्र में बहुत पिछड़ा हुआ समाज है। प्रदेश में ओड समाज अनुसूचित जाति में शामिल है। समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से ही हरियाणा ओड स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में पंजाब की तर्ज पर एससी-ए व एससी-बी आरक्षण देने, अन्य महापुरुषों की तरह भागीरथ महाराज की सरकारी जयंती मनाने, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व करनाल जिलों में दो-दो एकड़ में समाज के बच्चों के लिए छात्रावास बनवाने व सरकार में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने आदि की मांग की जाएगी। मौर्या ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, सांसद एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी डा. अनिल जैन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम, मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, संजय भाटिया, समेत अन्य बड़े नेता शामिल होंगे।
इस अवसर में शमशेर खरक, सत्यवान सते, सत्यवान रंगा, कमल धींगड़ा, बीरबल, रमेश क¨लगा, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र ठेकेदार, गिरधारी मौजूद रहे।