Move to Jagran APP

अब रोहतक से सीधे आगरा के लिए मिल सकेंगी बस

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच करार होने के बाद अ

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Jan 2019 12:00 AM (IST)Updated: Sat, 26 Jan 2019 12:00 AM (IST)
अब रोहतक से सीधे आगरा के लिए मिल सकेंगी बस
अब रोहतक से सीधे आगरा के लिए मिल सकेंगी बस

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच करार होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रोडवेज सेवा शुरू हो गई है। रोहतक से दिल्ली, मथुरा, कोशी होते हुए आगरा के लिए जाएगी। आगरा के लिए चार बसों का संचालन रोहतक डिपो द्वारा किया जाएगा। इससे उक्त रूट पर प्रतिदिन जाने वाले सैकड़ों यात्रियों को इसका सीधा फायदा होगा। सभी बसों का संचालन सुबह के वक्त किया जाएगा।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश और हरियाणा सरकार के बीच परिवहन सेवा का करार बीच में टूट गया था। जिसके चलते दोनों प्रदेश के बीच बस सेवा का संचालन बंद कर दिया गया था। अब एक बार फिर से दोनों प्रदेश की सरकारों के बीच बसों के संचालन को सहमति बनी है। अब रोहतक डिपो से आगरा के लिए बसों का संचालन शुरू किया गया है। चार बसों का संचालन सुबह के समय आगरा के लिए किया जाएगा। पहली बस का संचालन सुबह 4.30 बजे, दूसरी 5.30 बजे, तीसरी 9.30 बजे और चौथी बस का संचालन 10.30 बजे से किया जाएगा। उक्त चारों बसें रोहतक से दिल्ली, फरीदाबाद, पलवल, होडल, कोशी, छाता, मथुरा होते हुए आगरा पहुंचेंगी। जबकि उक्त समय पर ही आगरा से रोहतक के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। मथुरा के लिए 205 और आगरा के लिए 265 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए बस सेवा शुरू होने के चलते प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों को आने जाने में सहूलियत होगी।

-----------

रोडवेज विभाग ने चार बसों के संचालन के आदेश दिए हैं। चारों बसों का निर्धारित समय पर संचालन किया जाएगा। धर्मबीर, एसएस, रोडवेज विभाग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.