Move to Jagran APP

एक एप से मिलेगी अब सरकार की सभी सेवाएं व सूचनाएं

जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक ही एप के माध्यम से मोबाइल पर ही प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से जन सहायक हेल्प मी एप शुरू किया हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 19 Dec 2021 06:00 PM (IST)Updated: Sun, 19 Dec 2021 06:00 PM (IST)
एक एप से मिलेगी अब सरकार की सभी सेवाएं व सूचनाएं
एक एप से मिलेगी अब सरकार की सभी सेवाएं व सूचनाएं

जागरण संवाददाता, रोहतक : जिला उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक ही एप के माध्यम से मोबाइल पर ही प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से जन सहायक हेल्प मी एप शुरू किया हुआ है।

loksabha election banner

कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई जन सहायक हेल्प मी एप के माध्यम से आम नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध हैं। यह सेवाएं आप घर पर मौजूद रहते हुए भी एप के माध्यम से देख सकते हैं और योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए उपमंडल के नागरिक मोबाईल पर जनसहायक एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है।

सभी सुविधाओं की मिलेंगी जानकारी

उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि 112 पुलिस व आपातकालीन सेवाएं, 108 एम्बुलेंस, 101 अग्निशमन, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन 1098 बाल हेल्पलाइन, 1075 कोविड-19 हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई आदि सभी प्रकार की सेवाएं व सूचनाएं जन सहायक एप पर उपलब्ध हैं।

सुझाव भी होंगे एप पर दर्ज

कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकार की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है। जिसका प्रयोग लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उठा सकते हैं। जन सहायक एप के माध्यम से सरकार की ओर से किसी विशेष जिला, आयु वर्ग आदि के नागरिकों को नोटिफिकेशन भेजी जा सकती है। इस जनसहायक एप के माध्यम से सरकार की ओर से दी जा रही सेवाओं पर नागरिक अपने सुझाव भी दे सकते हैं। साथ ही प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर विभागों की सेवा प्रदायगी को और उत्कृष्ट बनाया जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.