मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी
जागरण संवाददाता, रोहतक : मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का धरना
जागरण संवाददाता, रोहतक : मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए मांगों को पूरा करने की मांग की। दोपहर तीन बजे से पंचकूला में एसोसिएशन पदाधिकारियों के साथ वार्ता में भी कोई ठोस निर्णय न होने से कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी। हड़ताल अनिश्चितकालीन होगी या नहीं इसको लेकर अभी तक कर्मचारी कोई फैसला नहीं कर सके हैं।
मंगलवार को एनएचएम कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान दिनेश सैनी ने बताया कि सरकार द्वारा एनएचएम कर्मचारियों पर कार्रवाई की जा रही है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कहा कि कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार हठधर्मिता दिखाते हुए उन पर कार्रवाई कर रही है। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों के खिलाफ दमनकारी नीतियां अपनाई जा रहीं हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। मंगलवार को कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी कि बुधवार तक यदि मांगों को नहीं माना गया तो वह मजबूरन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने भी एनएचएम कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं चरमराने की स्थिति में हैं।