Move to Jagran APP

धरनारत एनएचएम कर्मचारियों ने कराया मुंडन, दो दिन और बढ़ी हड़ताल

जागरण संवाददाता, रोहतक : अपनी मांगों को लेकर धरनारत एनएचएम(राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचाि

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 06:42 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 06:42 PM (IST)
धरनारत एनएचएम कर्मचारियों ने कराया मुंडन, दो दिन और बढ़ी हड़ताल
धरनारत एनएचएम कर्मचारियों ने कराया मुंडन, दो दिन और बढ़ी हड़ताल

जागरण संवाददाता, रोहतक : अपनी मांगों को लेकर धरनारत एनएचएम(राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों ने सोमवार को मुंडन कराया। सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं चंडीगढ़ में राज्य पदाधिकारियों के साथ सरकार की वार्ता विफल होने के चलते प्रदर्शन को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। अब मंगलवार व बुधवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। एनएचएम के तहत कार्यरत सभी 336 कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।

loksabha election banner

एनएचएम कर्मचारी मांगों को लेकर बीते छह दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को वह सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए और जोरदार प्रदर्शन किया। जिला प्रधान दिनेश सैनी की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान नौ कर्मचारियों ने धरना स्थल पर ही मुंडन कराया। दिनेश सैनी ने बताया कि चंडीगढ़ में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सरकार की वार्ता विफल रही है। इसलिए धरना प्रदर्शन को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। उधर, सोमवार को सीटू कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। जागरूकता अभियान भी रुके

एनएचएम के 336 कर्मचारियों के धरने पर होने के चलते दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। साथ ही कुष्ठ जागरुकता अभियान समेत अन्य कार्यक्रम का भी संचालन नहीं हो पा रहा है। बता दें कि 14 फरवरी तक जिले में कुष्ठ जागरुकता अभियान चलाया जाना था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.