नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ नेताओं ने दी बधाई
भाजपा नेताओं ने कहा ओपी धनखड़ की हरियाणा अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति का फैसला बहुत ही बढि़या है। धनखड़ एक अनुभवी नेता हैं।
जासं, रोहतक : भाजपा नेताओं ने कहा ओपी धनखड़ की हरियाणा अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति का फैसला बहुत ही बढि़या है। धनखड़ एक अनुभवी नेता हैं। सभी नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताया। सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि पार्टी में धनखड़ ने एक कार्यकर्ता के रूप में काम करना शुरू किया आज उनको एक प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी और अहम भूमिका देते हुए प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर प्रदान किया है। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है हरियाणा में पार्टी संगठन नए अध्यक्ष ओपी धनखड़ के नेतृत्व में और मजबूती से काम करेगा। हरियाणा भाजपा का नया अध्यक्ष चुने जाने पर सांसद डा. अरविद शर्मा, पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, रोहतक नगर निगम के महापौर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री सतीश आहूजा व धर्मबीर शर्मा जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, जिला उपाध्यक्ष वीर सिंह हुड्डा, देवराज सांपला, डा. दिनेश घिलोड, राजकुमार कपूर, भूषण चुघ आदि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ को बधाई दी।