Move to Jagran APP

आजादी के आंदोलन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का रहा महत्वपूर्ण योगदान : मनीष ग्रोवर

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि अंग्रेजों की बेड़ियों में जकड़े देश को आजाद करवाने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। नेताजी स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य योद्धा थे लेकिन दुखद बात है कि उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसके वो हकदार थे। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के सहयोग से ऐसे महान क्रांतिकारियों व बलिदानियों को सम्मान देने का प्रयास कर रही है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि अंग्रेजों की बेड़ियों में जकड़े देश को आजाद करवाने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। नेताजी स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य योद्धा थे लेकिन दुखद बात है कि उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसके वो हकदार थे। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के सहयोग से ऐसे महान क्रांतिकारियों व बलिदानियों को सम्मान देने का प्रयास कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 06:47 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 06:47 PM (IST)
आजादी के आंदोलन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का रहा महत्वपूर्ण योगदान : मनीष ग्रोवर
आजादी के आंदोलन में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का रहा महत्वपूर्ण योगदान : मनीष ग्रोवर

जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि अंग्रेजों की बेड़ियों में जकड़े देश को आजाद करवाने के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे महान क्रांतिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान है। नेताजी स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य योद्धा थे लेकिन दुखद बात है कि उन्हें वह सम्मान नहीं मिल पाया, जिसके वो हकदार थे। केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार जनता के सहयोग से ऐसे महान क्रांतिकारियों व बलिदानियों को सम्मान देने का प्रयास कर रही है।

loksabha election banner

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पार्टी की ओर से स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री रविन्द्र राजू, मेयर मनमोहन गोयल, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष डा. मदन गोयल, प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख शमशेर खरक, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, जिला विस्तारक सत्यवान गोयत सहित पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्थान पर आजाद हिद फौज का तराना गाकर नेताजी को याद किया। जिले में 213 स्थानों पर हजारों लोगों ने जय हिद बोस बोलकर उन्हें नमन किया। पूरे रोहतक जिले में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नेताजी जयंती पर कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश नांदल ने कार्यक्रम को संबोधित किया। जिला महामंत्री सतीश आहूजा, राजेश भालोट मीडिया प्रभारी तरुण सन्नी शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया कोआर्डिनेटर राजकुमार कपूर, सरिता नारायण, आशा शर्मा, अनीता बुधवार, डिप्टी मेयर अनिल, पप्पन गुलिया, राधेश्याम ढल, अशोक सहगल राजीव, दीपू नागपाल आदि मौजूद रहे।

कृतज्ञ राष्ट्र सुभाष चंद्र ''बोस नेता जी'' को सदा याद रखेगा : शमशेर सिंह खरक

महम विधानसभा क्षेत्र के गांव खरक जाटान में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती का प्रोग्राम किया गया प्रोग्राम में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख शमशेर सिंह खरक मौजूद रहे। प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख शमशेर सिंह खरक ने बताया कि हरियाणा भर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में खरक जाटान गांव में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को मनाया गया। गांव के आजाद हिद फौज के सैनिक स्वर्गीय ज्ञासन बाल्मीकि उर्फ हांडा के परिवार के सदस्य को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उपस्थित लोगों ने नेता जी की जयंती पर ''जय हिद बोस'' व ''भारत माता की जय'' के नारे लगा कर शहीदों को याद किया। इस अवसर पर बुध सिंह पांचाल, रमेश पंडित, बादल सिंह, जिया लाल बाल्मीकि, लाल बाल्मीकि, जिले सिंह, रामकुमार बाल्मीकि आदि मौजूद रहे। वहीं, खेड़ी महम गांव के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रहे जिला विस्तारक सत्यवान गोयत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए देश की आ•ादी में महान क्रांतिकारी वीर योद्धा नेता जी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.