नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बूथ स्तर पर मनेगी : तुषार ढांडा
भाजपा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में प्रदेश भर में मनाने जा रही है। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी तुषार ढांडा ने कलानौर शूरसेन और मंगलसैन मंडल के प्रमुख कार्यकत्र्ताओं की बैठक ली। भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवीन ढुल ने अध्यक्षता की।
जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में प्रदेश भर में मनाने जा रही है। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए भाजपा युवा मोर्चा के जिला प्रभारी तुषार ढांडा ने कलानौर, शूरसेन और मंगलसैन मंडल के प्रमुख कार्यकत्र्ताओं की बैठक ली। भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवीन ढुल ने अध्यक्षता की।
जिला प्रभारी ढांडा ने देश के गुमनाम शहीदों और उन पर हुए अत्याचारों के बारे में विस्तार से कार्यकत्र्ताओं को बताया। उन्होंने आजादी के संग्राम के मुख्यत: चार भागों में वर्णित किया। तुषार ढांडा ने कहा कि आजादी के आंदोलन के इतिहास में लगभग 90 साल तक अंग्रेजों के साथ लड़ाई चली, जिसमे देश के हजारों वीर शहीदों ने अपनी शहादत दी। लेकिन आजादी के बाद कांग्रेस देश की सत्ता में आई और कांग्रेस में अपने नेताओं के अनुरूप इतिहास को रचा।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष नवीन ढुल ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद शहीदों को उनका मान सम्मान देना शुरू किया इस कड़ी में मुंबई के एयरपोर्ट का नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर किया। कोलकाता एयरपोर्ट का नाम नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा गया। रांची एयरपोर्ट का नाम बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया। नागपुर एयरपोर्ट का नाम बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नाम पर रखा गया। इस मौके पर इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष इंद्र मोहन, मुकेश पाराशर, प्रशांत राणा, संजय वर्मा, अजय खुंडिया, कर्मवीर परमार, मनीष दांगी, अमित कलानौर, शुभम भारद्वाज, सोनिका दहिया, संदीप बुधवार, योगेश राठी, संदीप राठी, हर्षित मिगलानी, संजय दुरेजा, सत्यवान गुलिया, सन्नी तंवर, काम्या अरोड़ा, धर्मवीर भगत, विवेक नांदल, रामावतार, विजय बिसला, नरेश कपूर, राहुल सैन, नवीन शर्मा, गोरा मुवाल, सुनील सिगल, सोनू जाड़ीवाल, सत्यप्रकाश, राम निवास प्रजापति, महावीर जाखड़, जतिन बंसल, जय कूपर ,अनिल कथुरिया, अजय मुंजाल, नरेश कपूर, अतुल दुआ, मयंक अग्रवाल, प्रदीप जैन, निखिल चोपड़ा, दीपक जांगड़ा एवं भूप सिंह, पवन कुमार, गोविदा ठाकुर, भूप सिंह, मोहित चौधरी एवम मन्नू रंजन आदि मौजूद रहे।