विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोहतक में कुत्तों को लेकर हुए विवाद ने लिया खूनी मोड़, भतीजे ने खाट के पाये में सिर मारकर की ताऊ की हत्या

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:28 AM (IST)

रोहतक के कबूलपुर गांव में कुत्तों के झगड़े को लेकर हुए विवाद में भतीजे मोहित ने अपने ताऊ सुरेश की ...और पढ़ें

रोहतक में भतीजे ने की ताऊ की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

रोहतक में भतीजे ने की ताऊ की हत्या (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. रोहतक में कुत्तों के झगड़े पर हुआ खूनी विवाद

  2. भतीजे मोहित ने ताऊ सुरेश को खाट के पाये से मारा

  3. पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की

जागरण संवाददाता, रोहतक। शिवाजी कॉलोनी थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव में कुत्तों को लेकर हुए विवाद के बाद भतीजे मोहित पर अपने ताऊ सुरेश की हत्या का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह 7:30 बजे गली में दो कुत्ते लड़ रहे थे। सुरेश उन्हें छुड़ाने पहुंचे, तभी उनके भाई राजेश का बेटा मोहित अपनी मां कविता के साथ आया और विवाद करने लगा।

आरोप है कि मोहित ने खाट के पाये से सुरेश के सिर पर वार किया। वह बेहोश हो गए। परिजन उन्हें पीजीआइएमएस ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि सुरेश के बेटे साहिल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में कुत्तों को लेकर विवाद की बात सामने आई है।

पुलिस सोमवार को मौके पर पहुंची थी और दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया था। अस्पताल से पुलिस को छत से गिरने का रुक्का मिला था। मंगलवार को सिर पर खाट का पाया मारने की बात सामने आई। साहिल ने आरोप लगाया कि मोहित और कविता पहले भी उनके परिवार पर हमलेका प्रयास कर चुके हैं।

उसने आरोपितों से परिवार को जान का खतरा बताया और कहा कि उन्होंने उसके ताऊ के बेटे रविंद्र को भी जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

ग्रामीणों के मुताबिक, मोहित और सुरेश दोनों ने कुत्ते पाल रखे थे। कुत्तों के झगड़े के दौरान सुरेश ने मोहित के कुत्ते को उठाकर फेंक दिया था। ग्रामीणों ने दावा किया है कि इसी के विरोध में मोहित ने सुरेश के सिर पर पीछे से वार किया।