मुस्कान सैनी के सिर पर सजा रूबरू मिस लैंडस्केप इंटरनेशनल इंडिया का ताज
जागरण संवाददाता रोहतक आर्य नगर निवासी मुस्कान सैनी ने रूबरू मिस लैंडस्केप इंटरनेशनल का त
जागरण संवाददाता, रोहतक : आर्य नगर निवासी मुस्कान सैनी ने रूबरू मिस लैंडस्केप इंटरनेशनल का ताज अपने नाम किया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन 17 मार्च को दिल्ली में किया गया, जहां ऑल इंडिया की टॉप 20 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें मुस्कान ने अपनी रचनात्मक सोच और जज्बे से रूबरू मिस लैंडस्केप इंटरनेशनल और मिस फैशन आइकन का ताज अपने सिर पर सजाया। मुस्कान मूल रूप से गोहाना की निवासी है। उनके पिता रोहतक में एक प्राइवेट कंपनी में र्क्लक की पद पर कार्यरत हैं और माता अध्यापिका हैं। मुस्कान गुरुग्राम स्थित एसजीटी कालेज में बीबीएबीएचए का कोर्स रही हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए उसने ऑनलाइन फॉर्म भरा और उसको ऑडिशन के बाद फाइनल राउंड के लिए चयनित किया गया। फाइनल राउंड में कैट वॉक, टेलेंट राउंड हिपहॉप डांस कर और प्रश्नोत्तरी राउंड में महिला सशक्तिकरण के बारे में बताकर ज्यूरी का दिल जीत लिया। 89 किलो वजन से किया 56 किलो वजन
मुस्कान ने बताया कि दो साल पहले उसका 89 किलो वजन था। कहीं आने जाने में भी काफी अजीब लगाता था। जब मैंने पहली बार सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया तो उस समय मेरे से वजन कम करने के लिए बोला गया। मैंने वजन घटाने के लिए किसी प्रकार की दवाई नहीं ली। मैंने डेढ़ साल तक रोटी नहीं खाई और योग, मेडिटेशन और अपनी डाइट को फोलो किया। डेढ़ साल में मैंने अपना वजन 56 किलो कर साथ ही अपनी पर्सनॉलिटी में भी काफी बदलाव किया। मिस लैंडस्केप इंटरनेशनल इंडिया के लिए हुआ चयन
सितंबर में मिस लैंडस्केप इंटरनेशनल इंडिया का आयोजन चाइना में किया जाएगा। जिसमें मुस्कान देश का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता अलग-अलग देशों की प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगी। जिसके लिए मुस्कान ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। उसने बताया कि वह इस प्रतियोगिता के लिए कैट वॉक और ग्रूमिग के लिए स्पेशल क्लास लेंगी। साथ ही अपनी पढ़ाई को भी जारी रखेंगी। इसके अलावा मुस्कान फेमिना मिस हरियाणा 2019 के टॉप टेन और फेमिना मिस इंडिया गुरुग्राम में टॉप छह में रह चुकी हैं। पढ़ाई के साथ लड़कियों और महिलाओं की करती हैं शिक्षित
अपनी पढ़ाई के साथ-साथ मुस्कान अपने खाली समय में एक कैंपेन रन कर रही हैं। जिसमें उसके साथ उसकी टीम काम रही है। मुस्कान ने बताया कि वह जब घर आती है तो वह यहां गरीब लड़कियों और महिलाओं को निशुल्क शिक्षा देती है। इसके साथ ही उन्हें स्वयं के रोजगार करने के लिए प्रेरित करती है। इसके अलावा वह महिलाओं को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पर जाकर शिक्षा, जागरूकता के लिए तीन-तीन महीने के कैंपेन चलाती हैं।