सांगी धनपत सिंह के पड़पोते की हत्या: बहन से बातचीत से नाराज थे नाबालिग भाई, पार्क में बुलाकर उतारा मौत के घाट
महम में सांगी धनपत सिंह के पड़पोते अरमान की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पता चला कि ...और पढ़ें

सांगी धनपत सिंह के पड़पोते की हत्या (फाइल फोटो)
HighLights
अरमान की हत्या इंस्टाग्राम पर दोस्ती के कारण हुई।
युवती के भाइयों ने अरमान को मौत के घाट उतारा।
दोनों नाबालिग आरोपी फरीदाबाद के किशोर गृह भेजे गए।
जागरण संवाददाता रोहतक। महम में सांगी धनपत सिंह के पड़पोते अरमान की हत्या के मामले में पुलिस पूछताछ में कई अहम बातें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय अरमान की एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी।
दोनों के बीच इंटरनेट के माध्यम से बातचीत होती थी। युवती के भाइयों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अरमान से बातचीत बंद करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।
इसके बाद उसकी हत्या की साजिश रची गई। दोनों आरोपित नाबालिग हैं। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को फरीदाबाद स्थित किशोर गृह भेजने के आदेश दिए गए।
महम थाना प्रभारी सतपाल सिंह के अनुसार अरमान मूल रूप से गांव निंदाना का रहने वाला था और 10वीं कक्षा की पढ़ाई के बाद भिवानी के कैरू गांव में अपनी बहन के पास रहकर नीट की तैयारी कर रहा था।
बीती 15 सितंबर को वह अपना जन्मदिन मनाने के लिए निंदाना आया था। उसके गांव पहुंचने की जानकारी आरोपितों को हो गई।
पुलिस के मुताबिक इसके बाद अरमान को महम के हुडा सिटी पार्क में मिलने के लिए बुलाया गया। आरोपित अपने एक साथी के साथ वहां पहुंचे। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे अरमान को पहले से आमने-सामने नहीं जानते थे।
