Move to Jagran APP

11 मांगों को मनवाने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शुरू की दो दिन की भूख हड़ताल

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने लंबित मांगे पूरी न होने पर सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Oct 2020 09:57 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2020 09:57 AM (IST)
11 मांगों को मनवाने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शुरू की दो दिन की भूख हड़ताल
11 मांगों को मनवाने के लिए नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शुरू की दो दिन की भूख हड़ताल

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने लंबित मांगे पूरी न होने पर सरकार और नगर निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू की। चेतावनी दी है कि सरकार और नगर निगम के अधिकारियों ने लंबित मांगों को पूरा नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल का फैसला लिया जा सकता है। वीरवार को क्रमिक हड़ताल आगे बढ़ेगी या नहीं, इसे लेकर भी फैसला किया जाएगा। फिर भी कर्मचारियों को एकजुट होकर आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।

loksabha election banner

नगर निगम इकाई के प्रधान संजय बिड़लान के नेतृत्व में आंदोलन शुरू हुआ। सुबह ही आंबेडकर चौक स्थित नगर निगम के कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। हालांकि दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल के दौरान किसी भी कार्य को बाधित नहीं किया गया है। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी है कि वीरवार तक इंतजार करेंगे। अधिकारी और सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया जाता है तो आगामी आंदोलन क फैसला लिया जा सकता है। कार्य भी बाधित किए जा सकते हैं।

संघ के महासचिव श्रवण बोहत ने बताया कि अप्रैल और अगस्त में सरकार के साथ हुई बातचीत में लिए गए फैसले तत्काल लागू किया जाए। चार हजार रुपये जोखिम भत्ता लागू किया जाए। कोरोना से जिन कर्मचारियों की मौत हुई है उनके परिवारों को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। ठेका प्रथा समाप्त हो। जिन कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है उन्हें दोबारा से नौकरी पर रखा जाए। कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन, सफाई दरोगा और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पद सृजित किए जाएं। फायर ड्राइवरों को स्वीकृत पदों पर समायोजित करने के अलावा अन्य भी लंबित मांगें पूरी करने की मांग की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.