संतान की खुशहाली के लिए माताओं ने रखा अहोई अष्टमी का व्रत
जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक में अहोई अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संतान की खुश्
जागरण संवाददाता, रोहतक :
रोहतक में अहोई अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। संतान की खुशहाली और समृद्धि के लिए माताओं ने बुधवार को अहोई अष्टमी का व्रत रखा। वहीं अनेक महिलाओं ने संतान प्राप्ति की कामना के लिए भी वृत रखा और अहोई माता की पूजा अर्चना की। बता दें कि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को यह व्रत किया जाता है जोकि करवा चौथ के चार दिन बाद मनाया जाता है। रोहतक में महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्रत रखा। महिलाओं ने सुबह से ही पर्व की तैयारी की। इस दौरान महिलाओं ने मंदिरों और बुजुर्ग महिलाओं से अहोई अष्टमी की कहानी भी सुनी। वहीं नवविवाहिताओं और अन्य महिलाओं ने बुजुर्गों को सम्मान भी किया। पूर्व के चलते अनेक कार्यालयों में महिला कर्मचारियों की संख्या भी कम रही। उधर, अहोई अष्टमी को लेकर बाजारों में भी खूब चहल पहल बढ़ी रही।