रोहतक में तेज हवाओं के साथ एक एमएम बारिश, बढ़ी सर्दी
रोहतक में बुधवार दोपहर बाद दक्षिणी पश्चिमी तेज हवाओं के साथ ह
जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक में बुधवार दोपहर बाद दक्षिणी पश्चिमी तेज हवाओं के साथ हुए बारिश ने सर्दी बढ़ा दी है। इससे पहले दो दिनों तक बादल छाए रहे। बुधवार को हलकी धूल खिली, लेकिन कुछ समय बाद ही बादल छा गए और हवा चलने लगी। दोपहर तक हवा की गति तेज हो गई और दोपहर बाद तक घटा छा गई। पहले बूंदाबांदी होने लगी, लेकिन कुछ समय बाद ही हलकी बारिश हुई। शाम को भी ठंडी हवा चलती रही। मौसम विभाग की मानें तो 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। वहीं, बृहस्पतिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। बुधवार को रोहतक का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में और भी गिरावट होने की संभावना जताई जा रही है।
वहीं, दूसरी ओर बुधवार को हुई हलकी बारिश रबी फसलों के लिए फायदेमंद बताई गई है। कृषि अधिकारियों ने बताया कि यह बारिश रबी फसलों के लिए लाभदायक रहेगी।