विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मोहन भागवत ने सनातन संस्कृति को किया मजबूत-दुनिया वहां चलेगी जहां चलेगा भारत', पढ़ें सीएम योगी-रामदेव ने और क्या कहा

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Thu, 12 Oct 2023 01:53 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 12 Oct 2023 06:30 PM (GMT+05:30)

Baba Mastnath Math News बाबा मस्तनाथ मठ समापन कार्यक्रम में सीएम योगी ने हिस्सा लेते हुए कहा कि आरएसएस प्रमुख ...और पढ़ें

मंच पर बाबा मस्तनाथ मठ कार्य़क्रम में मौजूद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
मंच पर बाबा मस्तनाथ मठ कार्य़क्रम में मौजूद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

HighLights

  1. आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सनातन संस्कृति को किया मजबूत-योगी आदित्यनाथ
  2. विश्व अब वहां चलेगा, जहां भारत चलेगा-रामदेव
  3. सनातन बीमारी नहीं इलाज है-स्वामी चिदानंद सरस्वती

जागरण संवाददाता, रोहतक। Baba Mastnath Math: रोहतक के अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में आठमान भंडारा व शंखढाल, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं देश मेले का समापन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सत्य सनातन धर्म की जयकारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा- बाबा रामदेव ने योग और आयुर्वेद को नई पहचान दिलाने का काम किया। चांदनाथ योगी की समाधि और मंदिर के उद्घाटन समारोह में देश के महान साधु संतों ने शिरकत की है, जो गौरव की अनुभूति करवा रही है।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सनातन संस्कृति को किया मजबूत-योगी आदित्यनाथ

नाथ संप्रदाय सनातन धर्म को मजबूती के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सनातन संस्कृति को मजबूत किया है। सभी को एकसाथ जोड़ रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा लोगों के लिए जो असंभव था, उसे भारत ने संभव कर दिया। विश्व शांति की गारंटी सनातन हो सकता, भारत हो सकता है। दुनिया के लोग आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी की तरफ देख रही है।

सनातन को दुनिया में ले जाने के अभियान को आज का कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। महंत चांद नाथ के संकल्प को बालकनाथ योगी पूरा कर रहे हैं। सनातन संस्कृति चुनौतियों से भागने नहीं बल्कि मुकाबला करने के लिए ताकत देती है।

एक भारत श्रेष्ठ भारत बन रहा है, जो संतों के तप और चेतना का फल है। पूर्व, पश्चिम,उत्तर दक्षिण से साधु संत यहां पहुंचे हैं। यही सनातन संस्कृति है। सनातन धर्म में सभी जाति, धर्म और संस्कृति समायोजित है।

यह भी पढ़ें: Baba Mastnath Math: बाबा मस्तनाथ मठ देशमेला में योगी आदित्यनाथ-मोहन भागवत के अलावा कई संत समाज मौजूद

विश्व अब वहां चलेगा, जहां भारत चलेगा-रामदेव

योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने अपने संबोधन में कहा- नाथ संप्रदाय की परंपरा से ही योग संभव है। हमने तो नाथ संप्रदाय से ही सबकुछ सीखा है। हठ योग भी नाथ संप्रदाय में ही होता है। योगी आदित्यनाथ ने यूपी में करके भी दिखाया है। बाबा मस्तनाथ मठ का नाथ संप्रदाय को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान रहा है।

रामदेव ने आगे कहा- बाबा मस्तनाथ मठ में चांदनाथ योगी की समाधि स्थल नहीं बल्कि सनातन को गौरव है। सनातन में सभी जातियों का समावेश है। आज यहां साधु संत का समागम है, इसे महाकुंभ से कम नहीं कहा जा सकता। यहां देश के महान संत समाज के गौरव मौजूद हैं।

आरएसएस (RSS News) के सरसंघचालक मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने सनातन धर्म और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया। भारत ऐसा देश, जिसने युद्ध नहीं बल्कि योग दिया है। भारत 2047 को महाशक्ति बनाने का इंतजार नहीं करना 2035 में आर्थिक और सामाजिक महाशक्ति संकल्प से बनाया जा सकता है। विश्व अब वहां चलेगा, जहां भारत चलेगा।

सनातन बीमारी नहीं इलाज है-स्वामी चिदानंद सरस्वती

सनातन बीमारी नहीं इलाज है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति का विश्व को समानता और एकता में बांधने में बड़ा योगदान है। सनातन धर्म बीमारी नहीं इलाज है। सनातन तोड़ता नहीं जोड़ता है। चंद्रयान तीन के सफल लैंडिंग से पहले इसरो के प्रमुख सोमनाथ चिंतित थे।

लेकिन वो मंदिर गए, पूजा की माथे पर तिलक किया। इसके बाद सफल लैंडिंग हो गई। इसलिए विज्ञान भी सनातन को मानता है। उन्होंने उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ की तरह राजस्थान में योगी बालकनाथ को सीएम बनना चाहिए।

मोहन भागवत ने कहा- सनातन बना रहेगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सनातन सर्वत्र है, जो आत्मा के रूप में शरीर में निवास करता है। सनातन हमेशा बना रहेगा। संस्कृति व धर्म सनातन पर आधारित है। सनातन में सभी मतों व संप्रदायों का समावेश है। हमारे लिए देश, धर्म व संस्कृति ही सर्वोपरि है। मनुष्य को सत्य, पवित्रता, सामूहिक पुरुषार्थ व समर्पण को अपने आचरण में शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए।

वे वीरवार को रोहतक के बाबा मस्तनाथ मठ में ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी की स्मृति में शंखढाल व मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित संत समाज व भक्तों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अलवर से सांसद एवं मठ के महंत बाबा बालकनाथ योगी ने सभी का अभिनंदन किया।

प्रहलाद की कहानी सुना सनातन का महत्व समझाया

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने भक्त प्रहलाद की कहानी का उल्लेख करते हुए सनातन के महत्व को समझाया। सनातन के आधार पर दुनिया चलती है। जो सनातन को खत्म करना चाहते हैं, उनपर करुणा आती है, गुस्सा नहीं होता। कोरोना काल में भी सनातनी संस्कृति देखने को मिली, जब लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना जनकल्याण की सेवा में जुट गए। भागवत ने कहा कि सनातन धर्म ही हिन्दू राष्ट्र है। भारत में अनेकता में एकता का अनूठा संगम देखने को मिलता है। सनातन के आधार पर ही यह विश्व संचालित हो रहा है।

भारत व सनातन ही विश्व शांति की गारंटी देता है

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं नाथ संप्रदाय के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी मतों व संप्रदायों का लक्ष्य सनातन को पुनर्स्थापित करना है। उन्होंने बाबा मस्तनाथ मठ की धरती को साधना स्थली की संज्ञा देते हुए कहा कि इस पवित्र भूमि पर नाथ संप्रदाय के विभिन्न महंतों ने तपस्या कर लोगों के कल्याण के लिए हमेशा कार्य किया है तथा यह मठ निरंतर मानव कल्याण के कार्य में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण निर्माण जारी है। उन्होंने कहा कि समूचा विश्व इस चुनौतीपूर्ण समय में आशा भरी निगाहों से भारत की ओर देख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सभी देशों को मानव कल्याण व शांति की हमेशा आस लगी है। भारतवासियों में सभी चुनौतियों से जूझने का जज्बा है।

2035 में बन जाएगा भारत विश्व गुरु

योग गुरु स्वामी रामदेव भारत ऐसा देश, जिसने युद्ध नहीं बल्कि योग दिया है। भारत 2047 को महाशक्ति बनाने का इंतजार नहीं करना 2035 में आर्थिक और सामाजिक महाशक्ति बन जाएगा। लेकिन इसके लिए हमने संकल्प के साथ काम करना पड़ेगा। विश्व अब वहां चलेगा, जहां भारत चलेगा। नाथ संप्रदाय की परंपरा से ही योग संभव है। हमने तो नाथ संप्रदाय से ही सब कुछ सीखा है। हठयोग भी नाथ संप्रदाय में ही होता है। योगी आदित्यनाथ ने यूपी में करके भी दिखाया है। बाबा मस्तनाथ मठ का नाथ संप्रदाय को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें: बाबा मस्तनाथ मठ समापन कार्यक्रम में यूपी सीएम योगी -RSS प्रमुख मोहन भागवत पहुंचे रोहतक, रामदेव-बाबा बागेश्वर भी लेंगे हिस्सा