Move to Jagran APP

रोहतक पहुंची CM की जन आशीर्वाद यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा रोहतक जिले में प्रवेश कर गई है। इस दौरान यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 02:18 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 05:44 PM (IST)
रोहतक पहुंची CM की जन आशीर्वाद यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत
रोहतक पहुंची CM की जन आशीर्वाद यात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

जेएनएन, रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जन आशीर्वाद यात्रा रोहतक जिले में प्रवेश कर गई है। इस दौरान यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने हाथोंं में भाजपा के झंडे व बैनर के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कटआउट भी लिए हुए थे। सांंपला में भाजपा नेता सतीश नांदल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा देश दुनिया की नजर है रोहतक पर रहती है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि गढ़ी सांपला किलोई से अगर भाजपा जीती है तो पूरे देश में रोहतक का डंका बज जाएगा। हुड्डा के विधानसभा से भाजपा जीतने पर आप यह मान लो कि प्रदेश में भाजपा लंबे समय तक राज करेगी, इसलिए हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र में जिस तरह से लोकसभा में कमल खिलाया था उसी तरह विधानसभा में भी कमल खिलाने का समय आ गया है।

सीएम ने कहा कि जब भाजपा की प्रदेश में सरकार बनी तो कुछ लोग कहते थे कि सरकार कुछ दिन की मेहमान है, क्योंकि इनको सरकार चलाने का अनुभव नहीं है, लेकिन हमने जनता के आशीर्वाद से 5 साल तक सफल सरकार चलाई। अब जो विकास कार्य हमने 5 साल में किए हैं। अगर वह अच्छे कार्य किए हैं तो आगे भी 5 साल के लिए अपना आशीर्वाद वोट की ताकत के रूप में देने का काम करें।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का काम किया है । कांग्रेस पार्टी की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था । हमने उसे खत्म करने का काम किया है। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ही नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेसी नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो लोग भ्रष्टाचार के मामले में जेल में गए हैं उनसे अन्य नेताओं को भी सबक मिल गया है।

इससे पूर्व सीएम की यात्रा सोनीपत से शुरू हुई। मिशन 75 पार के लक्ष्य को लेकर रथ पर सवार मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का साथ उन्हें मिल रहा है। 75 पार के आंकड़ेे को पार करने के लिए लगातार जन आशीर्वाद उन्हें अच्छे से मिल रहा है। रोहतक में सीएम की यात्रा की अगुआई सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर और सांसद अरविंद शर्मा ने की।

सीएम की इस यात्रा से सांपला के लोगों को खासी उम्मीदें हैंं। इससे पहले मनोहर लाल ने 25 दिसंबर 2016 को सुशासन रैली में करीब 388 करोड़ रुपये की सौगातें दी थीं। इनमें छोटी-बड़ी करीब 98 घोषणाएं शामिल थीं। तमाम योजनाओं पर काम हो चुका है, जबकि कुछ में कार्य चल रहा है। फिर से मुख्यमंत्री की यात्रा से लोग उत्साहित हैं। जनता उम्मीद लगा रही कि सांपला तक मेट्रो का विस्तार हो सकता है। जल्द ही योजना पर कार्य शुरू होने की सौगात मिलने की लोग आस लगा रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.