Move to Jagran APP

बेटे की जन्‍मदिन पार्टी में हुई कहासुनी तो पत्‍नी की ले ली जान, खुद को भी मारी गोली

रोहतक में बेटे के जन्‍मदिन पार्टी में एक दंपती के बीच विवाद हाे गया। इसके बाद मामला शांत हो गया। तड़के फिर उनके बीच कहासुनी हो गई। पति ने पत्‍नी की हत्‍या कर खुद को भी गोली मार ली।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sun, 29 Oct 2017 11:27 AM (IST)Updated: Sun, 29 Oct 2017 02:48 PM (IST)
बेटे की जन्‍मदिन पार्टी में हुई कहासुनी तो पत्‍नी की ले ली जान, खुद को भी मारी गोली
बेटे की जन्‍मदिन पार्टी में हुई कहासुनी तो पत्‍नी की ले ली जान, खुद को भी मारी गोली

जेएनएन, रोहतक। शहर के आजादगढ़ कालोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की और इसके बाद खुद को मारी गोली। वह खुद भी गंभीर रूप से घा‍यल हो गया और उसे पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना तड़के चार बजे हुई। दंपती ने रात को बेटे का जन्मदिन मनाया था। बताया जाता है कि जन्‍मदिन पार्टी में उनका झगड़ा हो गया। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

loksabha election banner

शहर की आजादगढ़ कालोनी में जितेंद्र नामक व्‍यक्ति रहता है। श‍निवार को उसके पुत्र का जन्‍मदिन था अौर इस माैके पर जितेंद्र और उसकी पत्‍नी प्रीति ने पार्टी भी रखी थी। दोनों ने बेटे का जन्‍मदिन मनाया। बताया जाता है ह‍ि दोनों में इसी दौरान झगड़ा हो गया।

यह भी पढ़ें: शर्मनाक: मां ने ही बेटी का सब इंस्‍पेक्‍टर से कराया दुष्‍कर्म, तीन बार कराया तलाक

रात में उनका विवाद किसी तरह शांत हो गया और दोनों सो गए। बताया जाता है कि तड़के फिर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में कहासुनी होने लगी। देखते-देखते दोनों का विवाद बढ़ गया और जितेंद्र ने अपनी पिस्‍तौल निकालकर प्रीति को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद काे भी गोली मार ली।

हत्‍या के बाद जांच करती पुलिस।

यह भी पढ़ें: डॉक्टर पर लगे रेप के आरोप, पीड़िता के मेडिकल के बाद हुआ केस दर्ज

इससे घर में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों को पीजीआइ पहुंचाया और पुलिस को भी घटना के बारे में सूचना दी। प्रीति की पीजीआइ में मौत हाे गई। जितेंद्र की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पु‍लिस की टीमें घटना की जानकारी मिलने के बाद जितेंद्र के घर पहुंची अौर जांच शुरू की। फारेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: नाराज गर्लफ्रेंड ने फेसबुक पर की बेइज्जती, आहत होकर छात्र ने किया खतरनाक काम 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.