Move to Jagran APP

महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जागरूक

गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 09:54 AM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 09:54 AM (IST)
महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जागरूक
महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनने के लिए किया जागरूक

जागरण संवाददाता, रोहतक : गौड़ ब्राह्मण सेंट्रल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रिसिपल केसी शर्मा ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए अधिकारों के प्रति जागरूक होने को कहा। उन्होंने कहा महिलाएं एक मजबूत समाज की नींव हैं। जब महिलाएं सशक्त बनेंगी तभी समाज मजबूत बनेगा। यह तभी संभव है जब लड़का-लड़की में कोई अंतर न समझे। घर में लड़की का पालन पोषण भी लड़के की भांति होना चाहिए। समाज में लड़कियों को लडको के समान हक न देना, उनके साथ अन्याय व विश्वासघात है। महिलाओं ने उनके प्रति हो रहे अत्याचार जिनमें भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा का डटकर विरोध करना चाहिए। जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो कर समाज में पुरुषों के बराबर अपना अधिकार बना सकें।

loksabha election banner

इस मौके पर विद्यालय स्टाफ की समस्त शिक्षिकाएं मोनिका, अंजलि, कुसुम, अनिता, ज्योति, सारिका, रेखा, ममता, ममता क्लर्क, सोनिया, लक्ष्मी, राजेश कुमारी, मोना शर्मा, शालू व संतोष, पिकी, प्रकाशी के अलावा ग्यारहवीं व बारहवीं की छात्राएं मौजूद रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.