रोल आफ नैनोपार्टिकल्स इन मेडिसन विषय पर व्याख्यान
ाजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर के जूलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर पीजे जोन ने बतौर विशेष वक्ता यह व्याख्यान दिया
जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के जूलोजी विभाग में रोल आफ नैनोपार्टिकल्स इन मेडिसन विषय पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर के जूलोजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर पीजे जोन ने बतौर विशेष वक्ता यह व्याख्यान दिया। प्रोफेसर जान ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा के क्षेत्र में नैनोपार्टिकल्स की अहम भूमिका है। खातसौर पर ड्रग डिलीवरी में नैनोपार्टिकल्स ने क्रांति लाई है। उन्होंने बताया कि शोधकर्ता आज दवा को नैनोकणों के आकार में समाहित करने में सक्षम हैं। उन्होंने बताया कि नैनोपार्टिकल्स बहुत सटीक रूप से रोगग्रस्त कोशिकाओं को ढूंढ सकते हैं। इसलिए नैनोपार्टिकल्स ड्रग डिलीवरी के लिए प्रभावी होते हैं। उन्होंने दवा वाहर के तौर पर नैनोकणों की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी। जूलोजी विभाग की अध्यक्षा प्रोफेसर विनिता शुक्ला ने प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुए व्याख्यान की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला। प्रोफेसर विनय कुमार मलिक ने आभार जताया। इस अवसर पर प्रोफेसर मीनाक्षी शर्मा, डा. सुधीर कटारिया, डा. सुदेश रानी, डा. रंजना जयवाल समेत शोधार्थी उपस्थित रहे।