किसान सभा फूंकेगी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले
अखिल भारतीय किसान सभा का धरना पाचवें दिन भी जारी रहा। धरने का अध्यक्षता उमेद सिंह गिल व प्रेम सिवाच ने किया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:15 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:15 AM (IST)
संवाद सहयोगी, महम : अखिल भारतीय किसान सभा का धरना पाचवें दिन भी जारी रहा। धरने का अध्यक्षता उमेद सिंह गिल व प्रेम सिवाच ने किया। उमेद ने किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी व व्यापारी विरोधी है। यह सरकार केवल सपना दिखाती है। धरातल पर कार्य नहीं करती। किसान सभा के जिला कोषाध्यक्ष बलवान सिंह ने कहा कि किसान सभा 25 अक्टूबर को दशहरे के दिन प्रधान मंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करेगी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि धरना किसानों की लंबित मांगो को लेकर रखा गया है। धरना तब तक जारी रहेगा जब तक किसानों की मांगे पूरी नहीं की जाएंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें