बीयू भोपाल की किरण मालवी ने एमडीयू की किरण को हराकर जीता गोल्ड
रोहतक मेजबान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्य
जागरण संवाददाता, रोहतक : मेजबान महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग का खिताब जीत लिया है। वहीं लड़कियों के वर्ग में शुक्रवार को बीयू भोपाल की किरण मालवी ने एमडीयू की किरण को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ एमडीयू के खेल निदेशक डा. देवेंद्र ¨सह ढुल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता से खेलने का आह्वान किया।
डा. देवेंद्र ¨सह ढुल ने बताया कि एमडीयू ने पुरूष वर्ग में दो गोल्ड, एक रजत व दो कांस्य पदक जीतकर खिताब अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि एमडीयू के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। हरियाणा कराटे संघ के अध्यक्ष पंकज शर्मा और महासचिव योगेश कालड़ा विशेष रूप से यहां पहुंचे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय रेफरी कीर्तन, परमजीत ¨सह, जयदेव शर्मा, सुशीला शर्मा, अनिल, सलमान अली, शर्मिला घारो ने निभाई। इस अवसर पर कोच अशोक कुमार, प्रो. आरपी गर्ग, मुकेश गोयल, डा. मनोज गोयल, श्रीओम, मनीष ¨सह, महेंद्र पुनियानी मौजूद रहें। यह रहे परिणाम
पुरूष वर्ग - 75 किलो भार वर्ग
1. लक्ष्य, सीआरएस विवि जींद
2. विकास, एमडीयू रोहतक
3. विकास गोस्वामी, जीजेयू हिसार
4. मोहम्मदा आसिफ, पीयू चंडीगढ़ महिला वर्ग- 55 किलो भार वर्ग
1. किरण मालवी, बीयू भोपाल
2. किरण, एमडीयू रोहतक
3. निधिराज गुप्ता, एमजीकेवीपी वाराणसी
4. पर¨मद्र कौर, पीयू चंडीगढ़ पुरूष वर्ग - 84 किलो भार से अधिक
1. अ¨तद्रपाल ¨सह, पीयू पटियाला
2. अंकित शर्मा, बीयू भोपाल
3. रक्षित रेड्डी, यूएएस बंगलुरु
4. वासू कुमार, जीएनडीयू अमृतसर पुरूष वर्ग- 84 किलो भार वर्ग
1. अक्षय, जीजीआइपीएस दिल्ली
2. हितेंद्र, सीआरएसयू जींद
3. कुशल माले, जैन विवि बंगलुरु
4. शंकर, डिबरूगढ़ विश्वविद्यालय